
Jamshedpur : आज नहाए खाए के साथ 4 दिनों तक चलने वाले लोक आस्था के महापर्व की शुरुआत हो गई है. इधर प्रशासनिक तैयारियां भी पूरी कर ली गई है. वहीं टेल्को क्षेत्र में बने छठ घाटों में भी तैयारी जोर- शोर से चल रही है. मनीफिट एवं जेम्को में छठ पूजा समिति पूरी शिद्दत के साथ छठ घाटों की साफ-सफाई में जुटी है. वहीं तालाबों में भी कृत्रिम पानी की व्यवस्था कराई जा रही है.
बता दें कि साल में दो बार छठ महापर्व मनाया जाता है, एक कार्तिक यानी अक्टूबर-नवंबर में और दूसरा चैत्र यानी अप्रैल में. चैत्र माह में मनाये जाने वाले छठ महापर्व को चैती छठ कहा जाता है. इस बार चैती छठ 5 अप्रैल से शुरू होकर 8 अप्रैल को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ इसका समापन होगा.
जमशेदपुर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु चैती छठ करते हैं. इसको ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन तैयारियों में जुटी हुई है. वहीं छठ पूजा समिति भी अपने स्तर से हर संभव प्रयास कर रही है, ताकि व्रतियों को किसी तरह की परेशानियों का सामना ना करना पड़े.
इसे भी पढ़ें – सुपौल: नर्स लेती रही चाय की चुस्की, अस्पताल के गेट पर प्रसव पीड़ा से तड़पती रही महिला, सिविल सर्जन ने 4 को किया सस्पेंड




