JamshedpurJharkhand

जमशेदपुर: जयंती पर याद कि‍ए गए पंडित नोखे लाल मिश्र, ब‍िहार मु‍क्‍त‍ि संघर्ष समि‍ति के थे संस्‍थापक

Jamshedpur: पंडित नोखे मिश्र ट्रस्ट की ओर से मिथिला सांस्कृतिक परिषद के विद्यापत‍ि भवन सभागार गोलमुरी में पंडित नोखे लाल मिश्र की 111 वीं जयंती मनाई गई.  इस समारोह में मुख्य अतिथि डॉ अशोक कुमार झा, अशोक अविचल सहित ट्रस्ट के सदस्‍य और शहर के गणमान्य लोग मौजूद थे. ट्रस्ट ने मुख्य अतिथि सहित गणमान्य लोगों को शॉल ओढ़ाकर और अंग वस्त्र टोपी पहनकर सम्‍मान‍ित किया.

इस मौके पर वक्‍ताओं ने कहा क‍ि कई वर्ष पूर्व सरायकेला- खरसावां को उड़ीसा राज्य में शामिल कर दिया गया था.  नोखे लाल मिश्र ने उसका विरोध करते हुए बिहार मुक्ति संघर्ष समिति का गठन कर उसके माध्यम से निरंतर आंदोलन और संघर्ष  करते रहे. अंततः जीत हासिल करते हुए सरायकेला- खरसावां को वापस तत्कालीन बिहार राज्य में शामिल करने में सफलता पायी. उन्ही की वजह से वर्तमान में जमशेदपुर शहर भी बिहार के बाद झारखंड की शान है. उनके कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता.

ये भी पढ़ें- Jamshedpur : टाटा पिगमेंट से खासमहल गोलपहाड़ी तक सड़क निर्माण के ल‍िए आजसू ने सौंपा पथ निर्माण व‍िभाग को ज्ञापन

Related Articles

Back to top button