
Ranchi: दूसरे चरण के विधानसभा चुनाव में जमशेदपुर से रघुवर दास और सरयू राय ने मतदान किया. सुबह आठ बजे पश्चिमी जमशेदपुर के डीए मदन स्कूल में सरयू राय ने मतदान किया.
इसके बाद वे पूर्वी जमशेदपुर के भालूवासा स्थित हरिजन बस्ती के मॉडल बूथ पहुंचे. यह वही बूथ है, जहां मुख्यमंत्री रघुवर दास मतदान करते हैं. यहां सरयू राय ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मतदान जनता के लिए अवसर है.
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्टेटमेंट कि जहां कमल है, वहीं मोदी है, पर कहा कि नरेंद्र मोदी को देखना चाहिए कि उनका कमल खिला हुआ है या मुरझाया हुआ है. वो कमल कीचड़ में धंसा हुआ है या कीचड़ के ऊपर है.
इसे भी पढ़ें- #JharkhandElection: राज्य में 11 बजे तक 28.51% मतदान, मझगांव में सबसे अधिक 36.73 फीसदी वोटिंग
पांच साल पूरी ईमानदारी से काम किया: रघुवर दास
करीब 9.30 बजे मुख्यमंत्री रघुवर दास अपनी पत्नी, बेटे व बहु के साथ भालुवासा हरिजन मोहल्ला स्थित मॉडल बूथ में मतदान करने पहुंचे. वे जिस बूथ में मतदान करने पहुंचे, उन्होंने उसी स्कूल से अपनी पढ़ाई की है.
यहां मुख्यमंत्री रघुवर दास ने लोगों से मतदान करने की अपील की. साथ ही कहा कि हमने पांच साल पूरी ईमानदारी से काम किया है और हमने केवल और केवल तेजी से विकास का काम किया है.
इसे भी पढ़ें- #JharkhandElection: वोटिंग में खलल डालने की कोशिश, चाईबासा में नक्सलियों ने चुनाव में लगी बस फूंकी
जेवीएम समर्थकों को पुलिस ने खदेड़ा
गौरतलब है कि जमशेदपुर में 129 मॉडल और 25 महिला बूथ बनाये गये हैं. जमशेदपुर पश्चिमी में भाजपा से देवेंद्र नाथ मिश्र, बन्ना गुप्ता सहित अन्य ने मतदान किया.
मतदान के क्रम में जमशेदपुर पूर्वी के आयुर्वेदिक मध्य विद्यालय बूथ संख्या 25, 26 और 27 में जेवीएम समर्थकों को पुलिस ने खदेड़ा.
यहां से जेवीएम से अभय सिंह प्रत्याशी है. जेवीएम सर्मथकों का आरोप है कि यहां सही तरीके से मतदान नहीं हो रहा है.
इसे भी पढ़ें- Gumla Update: पुलिस-ग्रामीणों में हिंसक झड़प, फायरिंग में एक की मौत, सिसई थाना प्रभारी,पत्रकार समेत 8 घायल




