
Gumla: गुमला के सिसई के बघनी गांव स्थित पोलिंग बूथ पर दो पार्टी समर्थकों के बीच झड़प हुई. पोलिंग बूथ पर तैनात जवानों ने जब दोनों गुटों को शांत कराने की कोशिश की, तो ग्रामीण सुरक्षाबलों से ही उलझ पड़े. धीरे-धीरे मामले ने तूल पकड़ा और मामूली बहस हिंसक झड़प में तब्दील हो गयी.
इसे भी पढ़ेंः#JharkhandElection: गुमला में बूथ पर पुलिस-ग्रामीणों में हिंसक झड़प, फायरिंग में एक की मौत, एक घायल
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय चौबे ने घटना की पुष्टि करते हुए एक ग्रामीण के मारे जाने की बात कही है.

खबर है कि इस दौरान आपे से बाहर हुए ग्रामीणों ने आरपीएफ के जवानों से हथियार छीनने की कोशिश की. जिसके बाद खुद की रक्षा में जवानों को फायरिंग करनी पड़ी. जिसमें एक ग्रामीण के मारे जाने की खबर है. वहीं आठ घायल है.
एक की मौत, सिसई थाना प्रभारी समेत 8 जख्मी
गुमला के सिसई में ग्रामीणों और पुलिस के बीच हुई हिंसक झड़प में एक ग्रामीण (मोहम्मद जिलानी उम्र 28 साल )की मौत हो गयी है. जबकि सिसई थाना प्रभारी विष्णु देव चौधरी, पुलिस के दो जवान अखिलेश यादव और राहुल घायल हुए हैं.
साथ ही बीडीओ का चालक सीताराम सिंह और पत्रकार सीताराम साहू भी पथराव में घायल हुए हैं. तीन ग्रामीणों के भी जख्मी होने की खबर है. घायलों में मो. अश्फाक और ठुपा अंसारी शामिल हैं. सभी घायलों को गुमला सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बघनी गांव के मुखिया प्रकाश ने बताया है कि पुलिस की गोली से एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गयी है. वहीं डीजीपी कमल नयन चौबे ने कहा कि एक शख्स के मारे जाने की खबर है, लेकिन सूचना की पुष्टि की जा रही है.
बताया जा रहा है कि घटना के बाद डीसी और एसपी घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं. पूरा मामला सिसई विधानसभा सीट के बूथ नबंर 36 का है.
इसे भी पढ़ेंःजमशेदपुर: चुनाव ड्यूटी में तैनात RPF जवान की मौत, एक सप्ताह में तीन जवानों की जा चुकी है जान
मतदान बाधित होने की खबर
मिली जानकारी के अनुसार, बूथ नंबर 36 पर मतदान बाधित होने की खबर है. यहां वोटर्स की ओर से मतदान केंद्र पर पथराव किया गया है. बताया जा रहा है कि यहां वोटर्स ने वोट देने से रोकने का आरोप लगाते हुए सुरक्षा बलों पर अचानक पथराव शुरू कर दिया.
पुलिस बल ने यहां आत्मरक्षा में फायरिंग की है. पुलिस के मुताबिक मतदान कर्मी खुद को बचाने के लिए बूथ से भागकर एक कमरे में बंद हो गए हैं.
इसे भी पढ़ेंः#Jharkhandalliance : कांग्रेस, जेएमएम व आरजेडी का गठबंधन यानी ऊपर से दिल मिला, भीतर फांके तीन




