
Ranchi : दीवाली और शादी के सीज़न को देखते हुए रांचीवासियों के लिए फैशन प्वाइंट की नयी पेशकश की गयी है. 10 और 11 अक्टूबर को होटल कैपिटल हिल में एक्जीबिशन का आयोजन होगा. राज्यसभा सदस्य डॉ महुआ माजी इस एग्जीबिशन का उद्घाटन करेंगी. वहीं गेस्ट आफ ऑनर के रूप में सोनी वर्मा होंगी. फैशन प्वाइंट के 36वें मल्टी डिजाइनर शो में लोगों को हर रेंज का कलेक्शन एक ही छत के नीचे मिलेगा. इसके अलावा ज्वेलरी और ड्रेस कस्टमाइज कर बनवाने की सुविधा भी मिलेगी. इस EXHIBITION में बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर करण जौहर के ब्रांड त्यानी ज्वेलरी के अत्याधुनिक डिजाइन रांचीवासियों के लिए रखे जायेंगे. हाथों से बने 22 कैरेट गोल्ड एंड डायमंड की पोलकी आकर्षण का केन्द्र होगी. वहीं दुबई फैशन वीक डिज़ाइनर अलबारी भी अपने बेस्ट कलेक्शन्स लेकर आ रही है. इस शो में ब्राइडल कलेक्शन, रियल ज्वेलरी, डायमंड ज्वेलरी, वेस्टर्न इंडो वेस्टर्न, होम डेकोर गिफ्ट आइटम्स एथनिक कुर्ती, व साड़ी की भी विशाल रेंज बजट में उपलब्ध होगी.
इसे भी पढ़ें – झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन से जुड़े लोकपाल मामले में 10 नवंबर को दिल्ली हाईकोर्ट में होगी सुनवाई



