
Ranchi: डंगरा टोली स्थित संस्थान द ब्लैकबोर्ड में 2022 के टॉपर स्टूडेंट्स को एक कार्यक्रम में सम्मानित किया गया. मुख्य अतिथि प्रदीप नरसरिया और निदेशक सुशांत मिश्रा और विनय सिंह समेत साथी शिक्षकों ने कार्यक्रम का उदघाटन किया. झारखंड टॉपर मानसी यादव को ट्रॉफी मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. संस्थान के 44 बच्चों ने विज्ञान 12वीं की परीक्षा में 90% से ज्यादा अंक प्राप्त किया है. वहीं राज्य के प्रतिष्ठित स्कूल एवं कॉलेज के टॉप टेन में जगह बनाई है. बच्चों को संबोधित करते हुए निदेशक सुशांत मिश्रा ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

सम्मानित किए जाने वाले स्टूडेंट्स में मानसी यादव, शांभवी कुमारी, संतोष कोरा, आंचल कुमारी, आयुषी गुप्ता, सिमरन कुमारी, प्रियंका महतो, रिया कुमारी, रिद्धिमा सहाय, आस्था सिंह,प्रियंका कुमारी व अन्य शामिल थे.
इसे भी पढ़ें:बक्सर में महंगे पेट्रोल से तंग युवक ने अपनी बाइक में खुद लगाई आग, कहा-रोज की समस्या अब खत्म




