Lead NewsNationalTOP SLIDER

पाकिस्तान मूल के मशहूर लेखक तारेक फतह का निधन

Ottawa : मशहूर पाकिस्तानी पत्रकार और लेखक तारेक फतह का निधन हो गया. वह 73 वर्ष के थे. उनकी बेटी नताशा फतह ने इसकी पुष्टि की. उन्हें कैंसर हो गया था और लंबे समय से बीमार थे. इससे पहले शुक्रवार को उनके निधन की अफवाह फैली थी, जिसके बाद लोगों ने श्रद्धांजलि देना शुरू कर दिया था.

तारेक फतह की बेटी ने अपने पिता के निधन पर ट्वीट किया, ‘पंजाब का शेर. भारत का बेटा. कनाडा का प्रेमी. सच बोलने वाला. न्याय के लिए लड़ने वाला. शोषितों और वंचितों की आवाज तारेक फतह ने अपनी मुहिम आगे बढ़ा दी है. उनकी क्रांति उन सभी के साथ जारी रहेगी जो उन्हें जानते और प्यार करते थे. क्या आप इसमें जुड़ेंगे?’

इसे भी पढ़ें – निलंबित आइएएस पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा की अग्रिम जमानत पर सुनवाई 18 मई को

Related Articles

Back to top button