JharkhandLead NewsRanchi

निलंबित आइएएस पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा की अग्रिम जमानत पर सुनवाई 18 मई को

Ranchi :  मनी लाउंड्रिंग के मामले में निलंबित आइएएस अधिकारी पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा की ओर से दाखिल अग्रिम जमानत याचिका पर झारखंड हाइकोर्ट में सोमवार को आंशिक सुनवाई हुई.   न्यायमूर्ति गौतम कुमार चौधरी की कोर्ट में ईडी की ओर से जवाब दाखिल करने के लिए समय की मांग की गई. वहीं प्रार्थी की ओर से भी कोर्ट से ईडी के जवाब के आलोक में अपना प्रत्युत्तर देने के लिए समय की मांग की गयी है. कोर्ट ने दोनों पक्षों के आग्रह को देखते हुए मामले की अगली सुनवाई 18 मई निर्धारित की है. 5 नवंबर 2022 को ईडी की विशेष अदालत में अभिषेक झा की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया था. जिसके बाद उनकी ओर से हाइकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका की गुहार लगायी गयी है. अभिषेक झा के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईसीआईआर 3/ 2018 दर्ज है.

उल्लेखनीय है कि मनरेगा घोटाले से जुड़े मनी लॉउंड्रिंग मामले में निलंबित आइएएस पूजा सिंघल उनके पति अभिषेक झा और सीए सुमन कुमार सिंह समेत सात लोगों को आरोपी बनाया गया है. साथ ही इनके खिलाफ ईडी ने चार्जशीट भी दाखिल की है. अभिषेक झा पर मनरेगा घोटाले के पैसे की मनी लाउंड्रिंग करने का आरोप है.

इसे भी पढ़ें – रघुवर दास की पहल पर शास्त्रीनगर उपद्रव की जांच करेंगे कोल्हान के DIG

Related Articles

Back to top button