
Ranchi: बिहार कोकिला, मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा(72) का निधन हो गया है. अब से थोड़ी देर पहले दिल्ली एम्स में उन्होंने अंतिम सांस ली. वह पिछले कई दिनों से एम्स में भर्ती थीं. सोमवार की रात उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था. उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी. आखिरकार उन्होंने दुनिया छोड़ दिया। शारदा सिन्हा को लोकगीत में ख्याति प्राप्त करने को लेकर 2018 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था. शारदा सिन्हा के छठ गीत बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश सहित देश के कई हिस्सों में खूब मशहूर हुआ. छठ गीतों से उनकी पहचान बनी. शारदा सिन्हा की लोकप्रियता के बाद कई कलाकारों ने छठ गीत गए लेकिन शारदा सिन्हा के गीतों की लोकप्रियता कभी कम नहीं हुई. कोई कलाकार उन्हें छू नहीं सका. आज सुबह प्रधानमंत्री मोदी ने भी उनके बेटे को फोन कर शारदा सिन्हा की तबीयत की जानकारी ली थी.
संयोग ऐसा रहा कि छठ महापर्व के पहले दिन नहाए खाए के दिन ही उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके निधन की खबर से बिहार झारखंड सहित पूरे देश में शोक की लहर छा गई है. छठ के समय उनका जाना लोगों को दुखी कर गया.




