
Jamshedpur: काशीडीह हाई स्कूल के एलुमनी एसोसिएशन द्वारा आरका जैन कॉलेज के ऑप्टोमेट्री विभाग के सहयोग से एक विजन स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन किया गया. जिसमें कक्षा 6 से 12वीं तक के छात्रों की आंखों की जांच की गयी. जिसका उद्देश्य छात्रों में दृष्टि दोष संबंधी समस्याओं का पता लगाना एवं नियमित जांच करना शामिल था.
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में काशीडीह हाई स्कूल के एलुमनी एसोसिएशन के सदस्यों में प्रशांत गहलौत, देवाशीष शर्मा, विकास कुमार एवं आदित्य कुमार का योगदान रहा. स्कूल प्रभारी शिक्षकों में अशोक कुमार सिंह एवं ट्विंकल जग्गी का सहयोग सराहनीय रहा. इस कार्यक्रम में स्कूल के प्रधानाचार्य श्री फ्रांसिस जोसेफ, उप प्रधानाचार्य राकेश पांडे एवं सीनियर स्कूल को-ऑर्डिनेटर बर्निता बसु उपस्थित रहे.




