
Chakaradharpur : रेलवे सुरक्षा बल की महिला सिपाही रेखा कुमारी मिश्रा ने रविवार को आत्महत्या कर ली. समाचार लिखे जाने तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. चक्रधरपुर पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल कर रही है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार आरपीएफ की महिला सिपाही रेखा कुमारी मिश्रा सिकंदरपुर आरपीएफ पोस्ट में कार्यरत थी. वह रेलवे कालोनी में क्वार्टर संख्या A 74/1 में रहती थी. वहीं उसने रविवार दोपहर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. रेखा का परिवार वर्तमान में धनबाद में रहता है. घटना के बाद परिजनों को इसकी सूचना दे दी गयी है. परिजन चक्रधरपुर के लिए रवाना हो गये हैं.
इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर : जीते-जी समाज ने एक न होने दिया, जान देने के बाद शवों का धूमधाम से रचाया विवाह




