HEALTHJharkhandNationalNEWS

लिक्विड ऑक्सीजन लेकर लखनऊ के लिये आज फिर रवाना हुई एक्सप्रेस ट्रेन

रेल मंत्री ने कहा रेलवे का ऑक्सीजन सप्लाई में विशेष योगदान

पिछले कुछ दिनों से जारी है आपूर्ति

Ranchi: बोकारो से ऑक्सीजन लोडेड एक और ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन लखनऊ के लिये रवाना हुई. ट्रेन सोमवार सुबह 9.30 के लगभग बोकारो से रवाना हुई. रेलमंत्री पीयुष गोयल ने ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी. मंत्री ने कहा कि लिक्विड ऑक्सीजन से लोडेड ये ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन है. जो बोकारो से लखनऊ के लिये निकल चुकी है.

ट्रेन ऑक्सीजन की व्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ऑक्सीजन सप्लाइ में रेलवे का अहम योगदान है और हमारे सभी कर्मचारी इस लड़ाई में देशवासियों के साथ हैं.बात दें पिछले दिनों में रेल मंत्री ने एक ट्वीट किया था. जिसमें बताया था कि रेलवे की ओर से ऑक्सीजन सप्लाई में विशेष ध्यान दिया जा रहा है.

इसे भी पढ़ेः चार दिनों के अंदर तीन युवा अधिकारियों की कोरोना से मौत

उत्तर प्रदेश में स्थिति दयनीय: बता दें पिछले दिनों मंत्री की ओर से किये ट्वीट में बताया गया था कि उत्तर प्रदेश में ऑक्सीजन की अधिक किल्लत है. जिसे कम करने के लिये रेलवे की ओर से ऑक्सीजन एक्सप्रेस चलाया जा रहा है. जो बोकारो से लखनउ के बीच चल रही है.

इसे भी पढ़ेः नक्सलियों ने चक्रधरपुर में उड़ाई रेल की पटरी हावड़ा-मुंबई रेल मार्ग  बाधित

ये स्पेशल ट्रेन पिछले कुछ दिनों से बोकारो से लखनउ के बीच ऑक्सीजन पहंचा रही है. जिसे विशेष रूप से उत्तर प्रदेश में ऑक्सीजन आपूर्ति के लिये चलाया जा रहा है. लखनऊ में ऑक्सीजन आपूर्ति बोकारो स्टील प्लांट से हो रहा है. इस स्पेशल ट्रेन के लिये ग्रीन कॉरिडोर का निमार्ण किया गया है. ताकि ट्रेन बिना किसी रेड सिग्नल के सीधे लखनऊ पहुंचे.

इसे भी पढ़ेः इनके जज्बे को सलामः भाई को खोया, अब दूसरों की जिंदगी बचाने में जुटे पवन और रोहित

 

Related Articles

Back to top button