ChaibasaJharkhandLead NewsNEWSTOP SLIDER

नक्सलियों ने चक्रधरपुर में उड़ाई रेल की पटरी हावड़ा-मुंबई रेल मार्ग  बाधित

माना जा रहा है कि भारत बंद के मद्देनजर घटना को दिया अंजाम

Chaibasa : कोविड महामारी काल में नक्सलियों ने धमक दिखाते हुए रविवार की देर रात हावड़ा-मुंबई मुख्य रेल मार्ग पर लोटापहाड़ सोनुवा के बीच विस्फोट कर रेल पटरी उड़ा दी है. नक्सलियों ने 26 अप्रैल को भारत बंद आह्वान किया है, माना जा रहा है कि इसी के मद्देनजर नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम दिया है.

 

ब्लास्ट से रेल ट्रैक को करीब 1 मीटर की क्षति पहुंची है, वहीं, घटना को अंजाम देने के बाद नक्सलियों ने रेलवे ट्रैक पर पोस्टर बैनर भी छोड़ा है. घटना करीब ढाई बजे रात की है.

ये ट्रेनें हुईं बाधित

हावड़ा-पुणे एक्सप्रेस, टाटा-एल्लेपी एक्सप्रेस, हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस, अहमदाबाद एक्सप्रेस समेत कई पैसेंजर ट्रेनें व मालगाड़ी जहां-तहां रोक दी गई है. सुबह से रेलवे ट्रैक को ठीक करने का काम जारी है.

 

बताते चलें कि कई सालों बाद झारखंड में नक्सलियों द्वारा रेल पटरी को निशाना बनाया गया है. विस्फोट के वक्त कोई ट्रेन इस रेलवे ट्रैक पर नहीं आ रही थी. वरना बड़ी घटना हो सकती थी. घटनास्थल से बरामद बैनर में नक्सलियों ने लिखा है कि देशव्यापी किसान आंदोलन और विभिन्न जनसंघर्षों पर राजकीय दमन के खिलाफ आज भारत बंद हैं.

Related Articles

Back to top button