JharkhandNEWS

चार दिनों के अंदर तीन युवा अधिकारियों की कोरोना से मौत

Ranchi: राज्य में कोरोना वायरस का कहर जारी है. कोरोना वायरस के बढ़ते मामले ने राज्यवासियों की नींद उड़ा दी है. पिछले चार दिनों के अंदर रामगढ़ जिले के तीन युवा अधिकारियों की कोरोना से मौत हो गई है. आज सुबह रामगढ़ विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता सोनाराम सोरेन की मौत हो गई है. आपको बता दें कि इससे पहले श्रम अधीक्षक दिगंबर महतो, कार्यपालक दंडाधिकारी राहुल वर्मा की कोरोना वायरस से मौत हो चुकी है.

इसे भी पढ़ेः Corona Updates: 24 घंटे में रिकॉर्ड 3.52 लाख केस, 2 लाख से अधिक ठीक भी हुए

मृतक विद्युत कार्यपालक अभियंता सोनाराम सोरेन पिछले करीब दस दिनों से बीमार चल रहे थे. इनकी तबियत बिगड़ी तो घर वालों रांची रोड स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया. लेकिन वहां भी इनकी हालात में कोई सुधार नहीं हुआ तो परिजन रिम्स  लेकर आये. लेकिन तब तक उनकी तबियत काफी खराब हो चुकी थी.

रविवार की देर शाम वे कोरोना से जंग हार गए. आपको बताएं कि वह मूल रूप से जमशेदपुर के राजनगर प्रखंड के निवासी थे. उन्होंने 13 अगस्त 2018 को रामगढ़ विद्युत प्रमंडल में कार्यपालक अभियंता के रूप में योगदान दिया था. वे रामगढ़ विद्युत प्रमंडल के 18 वें विद्युत कार्यपालक अभियंता थे.

इसे भी पढ़ेः CORONA EFFECT: आज से Ranchi नगर निगम दफ्तर में नहीं जमा होगा होल्डिंग टैक्स

 

Related Articles

Back to top button