रांची/मुम्बई: रिलायन्स फाउण्डेशन की स्थापक व अध्यक्ष नीता अम्बाणी का अंतरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति के मुख्यालय स्वित्जर्लैण्ड स्थित लुजैन में उम्मीदवार के रूप में नामांकन हो गया। समिति के 129 वें सत्र के दौरान रिओडी जानेरो में 2 और 4 अगस्त के बीच चुनाव संपन्न होगा। अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति के सदस्यों की भर्ती की स्वतंत्र प्रक्रिया ओलम्पिक एजण्डा 2020 के आधार पर होगी। एक बार चुन लिये जाने पर नीता अम्बाणी अपनी 70 वर्ष की आयु तक सदस्य के रूप में बनी रह सकेंगी।
इस मौके पर नीता अम्बाणी ने कहा “अंतरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति द्वारा नामित होना सम्मान की बात है। हमारे युवाधन को गढ़ने, समुदायों को एकजुट करने और संस्कृतियों तथा पीढियों के बीच सेतु निर्माण करने के लिए खेलकुद की शक्ति पर मुझे भरोसा है। यह अवसर प्रदान करने के लिए मैं अंतराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति की आभारी हूं। यह भारत और भारतीय नारी का सम्मान है। अंतराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति के लक्ष्यों को प्राप्त करने में अपना योगदान देने के लिए मैं उत्सुक हूं।”
नीता अम्बाणी अंतराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति में नामित होनेवाली सर्वप्रथम भारतीय महिला हैं। देश में विभिन्न खेलों को प्रोत्साहित करने के कार्य में वह जुटी हैं और कतिपय बुनियादी कदम बड़े पैमाने पर उठाकर खेल प्रतिभाओं को विकसित करने पर ध्यान केन्द्रीत कर रही हैं।
(प्रेस रीलिज)




