
Faisal Anurag
विपक्ष के जिन दलों ने आर्टिकल 370 हटाने का संसद और उसके बाहर विरोध किया है, उनके भविष्य की संभावनाओं को लेकर जिस तरह की टिप्पणियां की गयी हैं, उससे भारत के राजनीतिक विमर्श ओर लोकतंत्र में नये किस्म का विमर्श पैदा हो गया है. एक तबका तो ऐसा भी है जो मान रहा है कि संसद के भीतर अधिकांश विपक्षी दल लचीला था और उनके तर्क भी दमदार नहीं थे. दरअसल भारत में लंबे समय से विपक्षी दलों को लेकर जिस तरह का सुनियोजित संशय पैदा किया गया है, उसका असर इन दलों पर भी पड़ रहा है. कांग्रेस की दुविधा को उन नेताओं ने अपने ट्विट से और बढ़ा दिया है जिन्हें कांग्रेस का भविष्य माना जा रहा है.
इसे भी पढ़ेंः विनोबा भावे विश्वविद्यालय में छात्रों का हंगामा, एबीवीपी के छात्रों ने कुलपति से मांगा इस्तीफा
इसमें मिलिंद देवड़ा ओर ज्योतिराजे सिंधिया प्रमुख हैं. भुवनेश्वर कालिता के दलबदल की संभावना तो कई दिनों से चर्चा में थी. लेकिन सोनिया गांधी के अत्यंत विश्वस्त जनार्दन द्विवेदी ने किस मंशा से आरोप लगाये हैं, उस पर बाजार गर्म है. वाम दल, जिनकी संसद में संख्या गिनती की है और डीएमके को छोड़ कर शेष सभी दलों में आंतरिक विरोध की स्थिति है. यह बताता है कि 2019 के चुनाव के नतीजों का असर इन नेताओं पर कितना है. इनमें कई नेता अपनी अपनी पार्टी में मोदी-शाह के खिलाफ रणनीति बनाने वालों में प्रमुखा थे और अब तक कभी भी आर्टिकल 370 को लेकर इस तरह की बात नहीं की थी.
इसे भी पढ़ेंः रिम्स निदेशक डॉ दिनेश सिंह को नेशनल ह्यूमन राइट्स कमीशन ने किया शो कॉज, 15 सितंबर तक जवाब देने को कहा
सबसे ज्यादा संकट कांग्रेस के भीतर ह्रै जिसके मठीधीश एक अदद अध्यक्ष की तलाश नहीं कर पा रहे हैंत्र वास्तव में वे अपनी पाटी्र कही सत्ता में किसी भी अन्य को प्रभावी होते नहीं देखनरा चाहमें हैं. उनके कारण कांग्रेस में नीचे तक उत्साह कम हुआ है. और एक तरह की राजनीतिक हताशा भी दिख रही है. कांग्रेस को अपने कोर मुद्दों से अलग करने का उनका लंबा अभियान अभी तक पूरा नहीं हुआ है. इनमें ही कई नेताओं ने राहुल गांधी को चुनाव पूर्व मंदिर यात्राओं के लिए तैयार किया और महात्मा गांधी व नेहरू की स्थापनाओं से पाटी को दूर किया.
इन नेताओं ने ही उन सवालों पर कांग्रेस को प्रतिगामी रुख लेने के लिए बाध्य किया. राजीव गांधी के जमाने से उनकी कोशिशों का ही अंजाम है कि अधिकांश हिंदी इलाकों में कांग्रेस बेहद कमजोर हो गयी. इस घटनाक्रम को उस समय से देखा जा सकता है जब कांग्रेस ने मिश्रित अर्थव्यवस्था का दामन छोड़ना शुरू कर दिया था. इस का असर उन तबकों पर पड़ा जो कमजोर समूहों के हैं लेकिन कांग्रेस के आधार रहे हैं. मंडल कमीशन के संदर्भ में कांग्रेस को न केवल पिछड़ों से दूर किया बल्कि दलित भी उनकी पकड़ से बाहर हो गये हैं.
मौजूदा घटनाक्रम में कांग्रेस को सुझाव देने वाले विशेषज्ञों की अचानक बाढ़ आ गयी है. यह तथ्य है कि भारतीय जनता पार्टी की धार्मिक रणनीति के बाद विपक्षी दलों के सामने इस चुनौती का मुकाबला करने और उन तबकों को फिर से अपने पक्ष में लाने का कार्यभार बढ़ गया है. इसके साथ ही यह भी अहम है कि किसी भी पार्टी का अस्तित्व उसके कोर इश्यू की प्रतिबद्धता ओर उसे नये संदर्भ में नवीकृत करने पर ही टिका रहता है. कांग्रेस के पतन के पीछे यह एक बड़ा कारक है जिसने अपनी कोर प्रतिबद्धता के प्रति उदासीनता दिखायी है. और बदलते संदर्भ के सांस्कृतिक सवालों को हल नहीं कर पायी है.
इतिहास में अक्सर यह देखा गया है कि राजनीतिक दलों को ऊर्जा उसे हमेशा विचारों से मिलती है. लेकिन विचारों की कमजोरी उसे पतन की राह पर ले जाती है. इन दलों को पहले ही यह समझ लेना है कि किसी भी एक ही धारा की पार्टियां सत्ता संघर्ष में नहीं टिक सकती हैं. किसी भी विचारधारा पर जीत के लिए अपनी विचारधारा के लिए ज्यादा सजग होना होता है. जिन राजनीतिक दार्शनिक सवालों से कांग्रेस सहित अनेक दल जूझ रहे हैं, वे अपने ही इतिहास से बहुत कुछ सीख सकते हैं.
इतिहास को भूलने का अर्थ होता है, उसका विनाश. इन चुनौतियों को हल किए बगैर इन दलों का आज के भारत में सुरक्षित रह पाना शायद ही संभव हो पाये. सत्तापरस्त और सत्तालोभी नेता तो इन हालात में हमेशा ही प्रभावी पक्ष के साथ खड़े हो जाते हैं. कांग्रेस हो या राजद उन्हें अपने इतिहास के संकटों और उसकी संभावनाओं के बीच ही अपनी राह बनानी होगी. ताकि वे उस उनमादी धारा को बदल सकें जो उनके लिए खतरा बना हुआ है. बहुजन समाज पार्टी के भीतर अब न तो अंबेडकर के विचार जीवित हैं और न ही कांशीराम के. यही कारण है कि वह हर बड़े सवाल पर कोई भी स्टैंड नहीं ले पा रही है.
तमिलनाड्डु की सामाजिक राजनीतिक प्रतिबद्धता से इन दलों को सीखना चाहिए कि किन कारणों से वहां कामराज के बाद नेशनल पार्टी की प्रभावी भूमिका नहीं निभा पायी. यह चुनौती वामदलों के साथ भी है. जिस तरह का मानस अभी निर्मित हो रहा है, उसमें केवल और केवल संविधान की प्रस्तावना को जीवंत बना कर ही भविष्य की राह बनायी जा सकती है.
इसे भी पढ़ेंः झारखंड में विदेश मंत्रालय के कार्यालय का सरकार जल्द करेगी शिलान्यास, विदेशों में काम करनेवालों को होगी सहूलियत




