HazaribaghJharkhandRanchi

विनोबा भावे विश्वविद्यालय में छात्रों का हंगामा, एबीवीपी के छात्रों ने कुलपति से मांगा इस्तीफा

Hazaribag : हजारीबाग विनोबा भावे विश्वविद्यालय में आज कुलपति के समक्ष अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने जमकर बवाल काटा.  एक ओर विश्वविद्यालय में सैकड़ों की संख्या में विद्यार्थियों ने नारेबाजी की. वहीं दूसरी तरफ विश्वविद्यालय के कुलपति एवं रजिस्ट्रार अपने पदाधिकारियों के साथ उन्हें समझाने में लगे रहे.    दीक्षांत समारोह में अव्यवस्था को लेकर छात्र नाराज थे.  समारोह में विद्यार्थियों को अव्यवस्था का शिकार होना पड़ा था.

आरोप है कि विद्यार्थियों को  नाश्ते के पैकेट देने में भी जानवरों की तरह व्यवहार किया गया था. दूसरी ओर डिग्रियां देने के लिए विद्यार्थियों से मोटी रकम वसूल की गयी थी,  लेकिन उस दिन विद्यार्थियों को डिग्रियां नहीं मिली.  अब विद्यार्थियों के सामने कई सवाल खड़े हो गये हैं. एक तो डिग्रियों की जो प्रतियां है उसके कागज काफी घटिया स्तर के हैं, जिसके कारण छात्र उग्र हैं.  साथ ही वे लिये गये शुल्क को वापस करने की भी मांग कर रहे हैं .

कुलपति से इस्तीफे की मांग

विद्यार्थी परिषद ने कुलपति से इस्तीफे की मांग की है.  उन्होंने कहा कि अगर कुलपति इस्तीफा नहीं देते हैं तो कम से कम परीक्षा विभाग में लगे सभी पदाधिकारियों को निलंबित करें . ताकि विनोबा भावे विश्वविद्यालय में चल रही अव्यवस्था को ठीक किया जा सके. कुलपति एवं रजिस्ट्रार अपने अपने स्तर से छात्रों को समझाते रहे , लेकिन छात्र अब तक डटे हुए थे.  मौके पर पुलिस ने पहुंच कर समझाने की कोशिश की.

इसे भी पढ़ें – बजट जितने कर्ज में डूबी झारखंड की अर्थव्यवस्था, क्या 218 करोड़ का बोझ उठाने को है तैयार!

Related Articles

Back to top button