
Giridih : औद्योगिक क्षेत्र उदनाबाद के जम्बाद गांव में गुरुवार को हजारों की संख्या में ग्रामीण जुटे. जहां ग्रामीणों ने शिवम आयरन स्टील कंपनी लिमिटेड द्वारा नये फेरो प्लांट खोलने का विरोध किया. ग्रामीणों की शिकायत के बाद सदर एसडीएम विशालदीप खलखो, सदर अंचलाधिकारी रवि भूषण प्रसाद समेत कई पदाधिकारी मौके पहुंचे. इस दौरान ग्रामीणों ने शिवम स्टील कंपनी द्वारा प्रस्तावित नये फेरो प्लांट खोलने का विरोध करते हुए पूरे जम्बाद इलाके में जुलूस निकाला. जहां कंपनी के खिलाफ जमकर प्रदर्शन भी किया.
ग्रामीणों ने मौजूद अधिकारियों से कहा कि शिवम कंपनी का एक फेरो प्लांट पहले से यहां संचालित है. जिससे बड़े पैमाने पर प्रदूषण फैल रहा है. अब नये प्लांट खोलने प्रदूषण बढ़ेगा. जिसकी वजह प्लांट का विरोध किया जाता है.
इसे भी पढ़ें:BIG NEWS : विराट कोहली का बड़ा ऐलान, वर्ल्ड कप के बाद T-20 से कप्तानी छोड़ दूंगा, जानें क्या बताया कारण




