JharkhandRanchi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा एवं समर्पण अभियान के लिए भाजपा की तैयारी पूरी, 17 से शुरू होगा अभियान

Ranchi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 17 सितम्बर को जन्मदिन है. इसके लिए प्रदेश भाजपा की ओर से 17 सितंबर से लेकर 7 अक्टूबर तक सेवा और समर्पण अभियान चलाया जाएगा. अभियान के प्रदेश प्रभारी बालमुकुंद सहाय एवं सुबोध सिंह गुड्डू ने कहा कि 17 सितंबर को मोदी के जन्मदिन पर सभी 27 सांगठनिक जिलों में कार्यक्रम का आयोजन होगा. इस क्रम में सभी मंडलों में होर्डिंग, विश्वकर्मा पूजा व करमा पूजा के अवसर पर पाहनों व पूजा समिति के सदस्यों को सम्मान, दीप प्रज्वलन, चित्र प्रदर्शनी, अस्पतालों में फल वितरण का कार्य किया जाएगा.

सेवा एवं समर्पण अभियान की शुरुआत प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश और संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह, देवघर में क्षेत्रीय संगठन मंत्री नागेंद्र, महानगर कार्यालय में धर्मपाल सिंह, रामगढ़ में प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, जयंत सिन्हा, जेपी पटेल, कोडरमा में बाबूलाल मरांडी, जमशेदपुर महानगर जिला कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास समेत सभी सांगठनिक जिलों में प्रमुख लोग शामिल रहेंगे.

इसे भी पढ़ें:मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह को Bombay HC से बड़ा झटका

सेवा समर्पण अभियान के तहत बूथ से लेकर प्रदेश तक विभिन्न प्रकार की गतिविधियां चलाई जाएंगी. इसमें प्रधानमंत्री को आभार पत्र लिखना, नमो एप्प का विस्तार, वृक्षारोपण के तहत सभी मंडलों में 71 पेड़ लगाना, पर्यावरण संबंधी गतिविधियों में नदी तालाबों की सफाई, प्लास्टिक मुक्त अभियान, फूट पाथ विक्रेताओं को सम्मान, ट्रैक्टर व बैलगाड़ी रैली, खिलाड़ी व प्रतिभाओं को सम्मान, राशन बैग का वितरण, स्वास्थ्य गतिविधियों में रक्तदान, टीकाकरण, स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, सेवा गतिविधियों में गरीबों के बीच भोजन, अनाज, फल का वितरण, दिव्यांगजनों के बीच सहायता उपकरण का वितरण, आजादी का अमृत महोत्सव, आत्मनिर्भर भारत पर गोष्ठी आदि शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें:BIG NEWS : MS Dhoni और आनंद महिंद्रा दिखायेंगे NCC की मजबूती और उन्नति की राह

अभियान में ये कार्यक्रम भी

इस अभियान में प्रचार गतिविधियों के तहत प्रदर्शनी, सेमिनार का आयोजन भी किया जाएगा. इन गतिविधियों के साथ 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल की जयंती, 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती भी बूथों व पार्टी के 513 मंडलों एवं सभी 27 सांगठनिक ज़िलों में मनायी जाएगी.

प्रधानमंत्री मोदी का जीवन देश सेवा, समाज सेवा के लिये समर्पित है. गुजरात के एक सफल मुख्यमंत्री के रूप में 13 वर्ष और यशस्वी प्रधानमंत्री के रूप में मोदी ने 7 वर्षों से समाज के अंतिम व्यक्ति की सेवा में अपने आप को समर्पित कर दिया है.

इस सफलतम 20 वर्ष के सेवाकाल को देखते हुए 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक 20 दिनों का सेवा एवं समर्पण अभियान चलाया जा रहा है. संयोग से नरेंद्र मोदी ने पहली बार 7 अक्टूबर को गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी.

इसे भी पढ़ें:BIG NEWS : विराट कोहली का बड़ा ऐलान, वर्ल्ड कप के बाद T-20 से कप्तानी छोड़ दूंगा, जानें क्या बताया कारण

Related Articles

Back to top button