
Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची के कांके ब्लॉंक चौक स्थित कांके जेनरल हॉस्पिटल परिसर में निदेशक डॉ शंभु प्रसाद सिंह की मौजूदगी में कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) के संयुक्त सहयोग से लाभुक मरीजों के मुफ्त उपचार का शुभारंभ कर दिया गया. अब यहां भी ESIC कार्डधारक मुफ्त इलाज करा सकेंगे. डॉ शंभु ने बताया कि यहां नियमों के तहत चिकित्सकों के सहयोग से ESIC कार्डधारक मरीजों को उपचार की बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेंगी. लाभुक वे होते हैं, जो किसी भी प्राइवेट (निजी) संस्थान में कार्यरत हैं. जिनकी मासिक आय 21,000 या उससे कम है. जिन संस्थानों में कर्मचारियों की संख्या 10 या 10 से अधिक है, ऐसे सभी कर्मचारी ESIC का लाभ ले सकते हैं.
इस योजना से मिलनेवाले फायदे
कर्मचारियों और उनके आश्रित परिवारवालों को पूर्ण चिकित्सा लाभ, मातृत्व लाभ, आश्रित जन लाभ उपलब्ध कराई जाती है. कांके जेनरल हॉस्पिटल अपने निदेशक के मार्गदर्शन में इस जनकल्याणकारी ESIC योजना को जन जन तक पहुंचाने के लिए कटिबद्ध है.
इसे भी पढ़ें – धुर्वा डैम साइड में बड़े पैमाने पर फेंक दिया मेडिकल कचरा



