JharkhandJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsNEWSRanchi

31 जुलाई से सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड में शुरू होगा पीजी विषयों में नामांकन

Ranchi: सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड में पीजी विषयों में नामांकन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 31 जुलाई से शुरू होगा. इसके तहत 27 पीजी कोर्स के 726 सीटों पर नामांकन लिया जाएगा. इसमें सीयूईटी के स्कोर के आधार पर संस्थान द्वारा मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी. इसके बाद काउंसिलिंग की प्रक्रिया शुरू होगी.
इसे भी पढ़ें: उपलब्धि: भारतीय सब जूनियर पुरुष एवं महिला हॉकी टीम के नेशनल कैंप के लिए झारखंड के 9 खिलाड़ी चयनित

बताते चलें सीयूईटी पीजी के स्कोर के तहत देशभर के 197 यूनिवर्सिटी के पीजी कोर्स में नामांकन ले सकेंगे. इसमें 39 सेंट्रल यूनिवर्सिटी, 45 स्टेट गवर्नमेंट यूनिवर्सिटी, 10 गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट और 103 अन्य प्राइवेट व डीम्ड यूनिवर्सिटी शामिल है.

सीयूईटी पीजी की परीक्षा इस साल दो फेज में आयोजित की गई थी. पहला फेज 5 जून से 17 जून तक और दूसरा फेज 22 जून से जुलाई के बीच आयोजित हुई थी, जिसमें झारखंड से 36,251 छात्रों ने विभिन्न विषयों के लिए परीक्षा में शामिल हुए थे.

वहीं, संत जेवियर कॉलेज रांची के 12 पीजी कोर्स में नामांकन के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है. इसमें आवेदन करने की अंतिम तिथि 3 जुलाई निर्धारित है, जिसमें ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. इसमें सभी विषयों को मिलाकर लगभग 600 सीटें हैं.

Related Articles

Back to top button