
New Delhi : घर के बाहर स्वादिष्ट व्यंजनों के लुत्फ उठाने वाले लोगों को अब पहले से ज्यादा पैसे चुकाने होंगे. क्योंकि एक बार फिर से कॉमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में 100 रुपये से अधिक की बढ़ोतरी की गई है. 2021 के अंतिम महीने के पहले दिन यानी एक दिसंबर से पेट्रोलियम कंपनियों ने महंगाई का झटका दिया है. देश में बुधवार से कमर्शियल सिलेंडर के दाम में इजाफा हुआ है. देश की सबसे बड़ी सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) ने 19 किग्रा कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 103.50 रुपये प्रति सिलेंडर तक का इजाफा किया है.
इसे भी पढ़ें : किसान आंदोलनः न तो संसद में सुलह के आसार, न ही किसान सड़क से हटने को तैयार
पेट्रोलियम कंपनियों के इस फैसले के बाद दिल्ली में 19 KG के कमर्शियल सिलेंडर का दाम 2101 रुपये हो गया है. पिछले महीने यह कीमत 2000.50 रुपए थी, मतलब 100.50 रुपये प्रति सिलेंडर दाम बढ़ाया गया है. हालांकि, घरेलू इस्तेमाल वाले 14.2 KG के गैस सिलेंडर की कीमत में कोई इजाफा नहीं हुआ है. कमर्शियल सिलेंडर के महंगा होने से रेस्टोरेंट और बाहरी खाना महंगा हो सकता है.
इंडियन ऑयल के ऑफिशियर वेबसाइट के डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर https://cx.indianoil.in/webcenter/portal/Customer/pages_productprice आप अपने शहर के गैस सिलिंडर के दाम चेक कर सकते हैं.




