GoddaJharkhandJharkhand PoliticsMain SliderNationalRanchi

हिमाचल जीतेंगे, ओल्ड पेंशन स्कीम का होगा रोलः दीपिका सिंह

Ranchi: कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव दीपिका पांडेय सिंह ने हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में जीत का दावा किया है. उन्होंने कहा है कि OPS(ओल्ड पेंशन स्कीम) चुनाव जिताएगा और वहां सत्ता परिवर्तन होगा. AAP को उन्होंने भाजपा की बी टीम बताया है. गोड्डा में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि हम हिमाचल में जीत रहे हैं. दीपिका सिंह ने कहा कि हिमाचल में चलन रहा है वहां सरकार रिपीट नहीं होती और इस बार भी ये होने वाला है. उन्होंने कहा कि जीत की वजह तो कई हैं लेकिन अहम रोल रहेगा OPS का, जिससे लोग काफी खुश है. हमने अपने कांग्रेस शाषित राज्यों में इसे लागू किया है और हिमाचल में जीते तो पहली कैबिनेट में इसे लागू करेंगे.

इसे भी पढ़ें: बिहार के वैशाली में मिड डे मील में निकला कीड़ा, प्रिंसिपल ने कहा- ‘विटामिन है, चुपचाप खा लो…’

गुजरात में पार्टी के सुस्त प्रचार अभियान पर राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि इतनी दूर से अनुमान लगाना मुश्किल है, हम गुजरात भी जीतेंगे, वहां आम आदमी पार्टी बीजेपी की बी टीम की तरह काम कर रही है. सब जानते हैं कि पिछला गुजरात चुनाव किस तरह कॉरपोरेट घराने के साथ हम दो हमारे दो की जुगलबंदी से भाजपा जीती. लेकिन इस बार ऐसा नही होगा जनता सब समझ चुकी है. हिमाचल प्रदेश में मतदान संपन्न हो चुका है और गुजरात में आगामी 1 से 5 दिंसबर को चुनाव होना है. कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव व महगामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के लिए प्रचार किया था.

Related Articles

Back to top button