Giridih

गिरिडीह के जरीडीह में बनेगा इंजीनियरिंग कॉलेज, राज्य सरकार से मिली स्वीकृति

Giridih: गिरिडीह में अभियंता कॉलेज के निर्माण को लेकर बुधवार की देर शाम न्यू समाहरणालय में महत्पूर्ण बैठक हुई. बैठक में डीसी नमन प्रियेश लकड़ा, गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के साथ सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू और झामुमो अध्यक्ष संजय सिंह भी शामिल हुए. इस दौरान बैठक में चर्चा के दौरान कहा गया कि राज्य सरकार ने अभियंता कॉलेज निर्माण की स्वीकृति मिली है. बैठक में कहा गया कि 360 छात्रों के साथ कॉलेज का निर्माण शुरु किया जाएगा. जबकि हर सत्र में 1200 छात्रों के कोर्स पूरा होने की बात कही गई. बैठक में कहा गया कि पचंबा के जरीडीह मौजा में शुरु किया जाएगा. जिसमें ब्यॉज और गर्ल्स दोनों छात्रों की सुविधा उपलब्ध होगी. कहा गया कि मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल के कोर्स पूरे कराएं जाएगें, गांडेय विधायक कल्पना और सदर विधायक सोनू ने कहा कि कॉलेज में फैकल्टी की सही व्यवस्था रहेगी. और अत्याधुनिक क्लॉस रुम होगें. प्रयास होगा कि अभियंता का कोर्स करने वाले छात्रों को गिरिडीह से बाहर जाने की जरुरत नहीं पड़े. इसे पहले डीसी ने गांडेय विधायक कल्पना सोरेन का स्वागत बुके देकर किया.

Related Articles

Back to top button