Sports

मैच के दौरान बेटी जीवा के रहने से बना रहता है जोश : धोनी

Mumbai : पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि मैच के दौरान अपनी बेटी जीवा की मौजूदगी से उन्हें तनावमुक्त होने में मदद मिलती है और उनके अंदर जोश बना रहता है. धोनी की बेटी जीवा इस साल आईपीएल मैचों के दौरान अपनी मां साक्षी के साथ नियमित तौर पर स्टेडियम में मौजूद रही.

इसे भी पढ़ें- चिकनगुनिया ने हिंदपीढ़ी थाना पर भी बोला हमला, सभी पुलिसकर्मी आये चपेट में

आकर्षण का केंद्र बनी रहती है जीवा 

धोनी से जब उनकी बेटी की मैचों के दौरान उपस्थिति के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जीवा आकर्षण का केंद्र बनी रहती है और मैं जहां भी जाता हूं लोग उसके बारे में मुझसे पूछते हैं. यह मुझे पसंद है या नहीं यह अलग बात है लेकिन उसके आसपास होना अच्छा रहता है. वह जीवंतता बनाये रखती है.

इसे भी पढ़ें- गिरिडीह कॉलेज में पुस्तक खरीद घोटाला, टेंडर के विपरीत सप्लाई कर दी गईं लाखों की किताबें

जीवा के होने से अच्छा लगता है : धोनी

उन्होंने कहा कि यह अच्छा अहसास है कि कोई ऐसा आपके आसपास है जो कि आपको तनावमुक्त कर सकता है. उसके होने से बहुत अच्छा लगता है. वह अभी केवल साढ़े तीन साल की है लेकिन उसका अपना अलग तरह का व्यवहार है. वह एक खास तरीके से बात करती है और अगर आपकी बेटी हमेशा आपके आसपास हो तो अच्छा लगता है.

इसे भी पढ़ें- जेपीएससी पीटी के पुनर्संशोधित रिजल्ट का विरोध शुरू, गोलबंद हो रहे हैं छात्र संगठन

इसे भी पढ़ें- फर्जी नक्सली सरेंडर मामले में हाई कोर्ट सख्त, गृह सचिव तलब, अगली सुनवाई 6 सितंबर को

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button