JharkhandLead NewsRanchi

डीए बहाल करने और बकाये का भुगतान की मांग को लेकर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Ranchi: जनवरी 2020 से रोके गये डीए को बहाल करने और बकाये का भुगतान करने आदि की मांग को लेकर गुरुवार को अराजपत्रित कर्मचारियों ने संघ कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया. इसके बाद उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को मांग पत्र सौंपा गया. धरना को नवीन चौधरी-राज्याध्यक्ष, जसीम अख्तर जिलामंत्री, प्रभात कुमार संयुक्त मंत्री, असलम सादाब, वकार अख्तर, सत्यम कुमार, रमन कुमार व तारा देवी ने संबोधित किया.

इसे भी पढ़ें :मुकेश अंबानी का नया दांव, 6,600 करोड़ रुपये में खरीद सकते हैं JUST DIAL

क्या हैं मुख्य मांगें

  • NPS रद्द कर पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया जाये.
  • जनवरी 2020 से रोके गये DA को बहाल किया जाये एवं बकाया का शीघ्र भुगतान किया जाये.
  • सभी को फ्री-कोविड वैक्सीन शीघ्र लगायी जाये.
  • आबादी के अनुपात में स्वास्थ्य ढांचे का विस्तार किया जाये और स्वास्थ्य को मौलिक अधिकार में शामिल किया जाये.
  • कोरोना संक्रमण से मृत्यु होने पर 50 लाख रुपये मुआवजा एवं मृत कर्मियों के आश्रित को स्थायी नौकरी दी जाये.
  • नौकरी से निकाले गये स्थायी अनुबंध, आउटसोर्सिंग कर्मियों की सेवा स्थायी किया जाये.
  • स्थायी होने तक समान कार्य समान वेतन का लाभ दिया जाये.
  • सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों व सरकारी विभागों के निजीकरण पर रोक लगायी जाये.
  • सभी रिक्तियों को शीघ्र भरा जाये.
  • कार्यभारित से नियमित हुए कर्मियों के पेंशन व ग्रेच्युटी में कटौती की साजिश को बन्द हो.

इसे भी पढ़ें :हाइकोर्ट ने अधिकारियों का लगायी फटकार, कहा- जलस्रोतों पर अतिक्रमण नहीं हटाया, तो क्या किया

Related Articles

Back to top button