
Begusarai: बेगूसराय (Begusarai) में दिनदहाड़े हथियार से लैस बाइक सवार बेखौफ अपराधियों ने एक सीएसपी संचालक को गोली मारकर डेढ़ लाख रुपये लूट की घटना को अंजाम दिया है. इस घटना के बाद काफी देर तक घटनास्थल पर अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लालपुर चौक के समीप की बताई जा रही है.
घायल सीएसपी संचालक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के हरर्ख निगम वार्ड नंबर 12 के रहने वाले राजेंद्र यादव का लगभग 30 वर्षीय पुत्र विवेक कुमार के रूप में बताया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें :Ranchi: अपर बाजार में बीकेबी माल और द्वारिकाधीश समेत 12 दुकानें टूटेंगी
बताया जाता है कि सीएसपी संचालक विवेक कुमार रुपये लेकर बेगूसराय के बैंक से पैसा निकाल कर लालपुर जा रहा था. तभी लालपुर चौक के निकट पंहुचते ही पीछा कर रहे मोटरसाइकिल सवार दो अपराधियों ने उसे घेर लिया और रुपया लूटने लगा. सीएसपी संचालक विवेक कुमार ने जब इसका विरोध किया तो अपराधियों ने उसे गोली मार दी और रुपए से भरा बैग लेकर चलते बने.
इसे भी पढ़ें :31 जुलाई को जैक जारी कर सकता है मैट्रिक और इंटर का रिजल्ट
इस गोलीबारी में विवेक कुमार गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया और लड़खड़ा कर वहीं जमीन पर गिर गया. गोली की आवाज सुनकर स्थानीय लोग वहां पहुंचे तो खून से लथपथ विवेक कुमार बेहोशी की हालत में दर्द से तड़प रहा था.
आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने उसे उठा कर इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. वही इस घटना की सूचना लोगों ने मुफस्सिल थाने पुलिस को दी. मौके पर मुफस्सिल थाने के पुलिस पहुंचकर मामले की तफ्तीश में जुट गई है. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है.
इसे भी पढ़ें :दवाई दोस्त को हटाने का आदेश, मेडाल और हेल्थ मैप को कब हटाएंगे साहब!




