
Ranchi : राजधानी रांची के प्रभात तारा मैदान में बीते रविवार को इंडी गठबंधन की ओर से आयोजित उलगुलान न्याय महारैली में हुई मारपीट मामले में धुर्वा थाना में प्राथिमिकी दर्ज करायी गयी है. एक पक्ष में चतरा लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार केएन त्रिपाठी के भाई नंद गोपाल त्रिपाठी ने धुर्वा थाना में मारपीट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें बताया गया है कि प्रभात तारा मैदान में दिन के 2.30 बजे चल रहे कार्यक्रम में काला बिल्ला लगा कर 23-25 लोग कार्यक्रम में घुसे और इंडिया गठबंधन का विरोध करने लगे. जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उन पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया. डंडे से उनके सिर पर हमला किया गया. जिसमें उनका सिर फट गया. इसमें प्रभु दयाल समेत करीब दो दर्जन लोगों को आरोपी बनाया गया है. वहीं दूसरे पक्ष ने भी मारपीट समेत अन्य आरोप में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस दोनों पक्ष के आवेदन पर प्राथमिक की दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है.
इसे भी पढ़ें – हाइकोर्ट ने मौखिक कहा- मेन रोड, लालपुर चौक सहित मुख्य चौक-चौराहों पर रांची नगर निगम एक माह तक अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाये



