
New Delhi : इन दिनों दुनिया भर के वाहन बाजार में दिग्गज से दिग्गज वाहन निर्माता कंपनियां पेट्रोल-डीजल की वाहनों के बजाय इलेक्ट्रिक वाहनों को बनाने में ध्यान केंद्रित कर रही हैं.ग्लोबल मार्केट में कई कंपनियां है जो अपने इलेक्ट्रिक वाहनों को सड़कों पर उतार चुकी हैं जो इस वक्त धूम मचा रहा हैं. इसके साथ कई वाहन जल्द ही लॉन्च होने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. लोगों का ईवी वाहनों की ओर आकर्षित होने एक कारण तो बढ़ते तेल के दाम है जिससे दुनियाभर के लोग परेशान हैं और दूसरा कारण यह कि ईवी वाहनों से प्रदूषण ज्यादा नहीं फैलता.
खैर अब हम बात करेंगे ऐसी कार के बारे में जो एक बार चार्ज होने के बाद 1000 किलोमीटर तक का माइलेज तो देगी ही साथ ही ये सिर्फ 5 से भी कम सेकंड में 100 की रफ्तार पकड़ सकती है.
इसे भी पढ़ें : शीतकालीन सत्र : हेमंत बोले- मैं पाकिस्तान और बांग्लादेश के लिए मुख्यमंत्री नहीं बना हूँ, सवा तीन करोड़ झारखंडियों के लिए हूँ….
नियो की कार ET5 की टक्कर टेस्ला के मॉडल 3 से होगी
इलेक्ट्रिक गाड़ियां बनाने वाली कंपनी नियो (Nio) ने अपनी नई इलेक्ट्रिक कार पेश की है जिसका नाम ET5 है. फुल चार्ज पर यह इलेक्ट्रिक कार 1,000 किलोमीटर तक चलती है. चीन की कंपनी की इलेक्ट्रिक सेडान ET5 अपने बड़े ET7 मॉडल में एंट्री लेवल मॉडल के रूप में जुड़ी है. ET5 इलेक्ट्रिक सेडान की सीधी टक्कर टेस्ला मॉडल 3 से होगी, जो कि दुनिया भर के मार्केट्स में काफी पॉप्युलर है. नई ET5 सेडान का इंटीरियर डिजाइन इससे बड़ी ET7 से काफी मेल खाता है.
ये हैं फीचर्स
नियो की इलेक्ट्रिक सेडान ET5 फ्रंट में 150kW और रियर में 210kW से पावर्ड है, जो कि 360kW या 483hp का पावर प्रॉड्यूस करता है. कार सिर्फ 4.3 सेकंड्स में ही 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. फीचर्स के बारे में बात करें तो, इसके सेंटर कंसोल में 10.2 इंच का HDR डिस्प्ले दिया गया है साथ ही PanoCinema का सपोर्ट दिया गया है. नियो ET5 इलेक्ट्रिक सेडान 4.79 मीटर लंबी, 1.96 मीटर चौड़ी और 1.49 मीटर ऊंची है. नई ET5 इलेक्ट्रिक सेडान सितंबर 2022 तक चाइनीज डीलरशिप्स में पहुंच जाएगी. इस इलेक्ट्रिक सेडान की कीमत 3,28,000 युआन (करीब 39 लाख रुपये) है.
इसे भी पढ़ें : दो वर्षों में 40 हजार किसानों को नहीं मिला लोन माफी योजना का लाभ
मार्च 2022 से शुरू होगी डिलीवरी
इस इलेक्ट्रिक कार में सेंसर और रडार दिए गए हैं, जो इसे लेवल 3 के ऑटोनमस ड्राइविंग में मदद करते हैं. इसकी डिलीवरी मार्च 2022 से शुरू की जाएगी. कंपनी ने यह भी कहा है कि, वह नार्वे और जर्मनी में शुरुआत के साथ यूरोपियन मार्केट में भी एंट्री करेगी.
इसे भी पढ़ें : गोपेश्वर लाल की जयंती पर रक्तदान शिविर आयोजित




