
Jharia(Dhanbad): झरिया के नुनूडीह में मासस के कार्यकर्ताओं ने बिजली की चरमराई व्यवस्था को लेकर मोर्चा खोल दिया है. मंगलवार को सैकड़ों की संख्या में मासस कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाल कर पाथरडीह सब स्टेशन का घेराव किया. इस दौरान मासस नेताओं ने कहा कि बिजली की समस्या का असर हर काम में पड़ रहा है. बच्चों की पढ़ाई-लिखाई प्रभावित हो रही है. घर का कोई काम नहीं हो पा रहा है. दिन भर में मात्र 10 मिनट के लिए बिजली आती है. उसके बाद पूरे इलाके में अंघेरा छाया रहता है.
इसे भी पढ़ें: 2019 में भाजपा को उखाड़ फेंकना है: बाबूलाल मरांडी
4 माह से है बिजली की अव्यवस्था
पिछले चार माह से पाथरडीह, नूनूडीह में बिजली की व्यवस्था चरमराई हुई है. इससे इलाके के लोगों का जनजीवन तबाह हो गया है. मासस नेता शबुर गोराई ने कहा कि नुनुडीह, पाथरडीह बस्ती से सड़क तक प्रदर्शन के माध्यम से बिजली एसडीओ समेत जिला प्रशासन को चेतावनी देना चाहते हैंं कि क्षेत्र में 24 घंटे बिजली बहाल करें, नहीं तो मासस उग्र आंदोलन करने पर बाध्य हो जायेगी.




