JharkhandPalamu

पलामू : हेडुम जंगल में पुलिस की कैला यादव गिरोह से मुठभेड़, सर्च अभियान जारी

Palamu : पांकी-बालूमाथ रोड के हेडुम जंगल में पुलिस और सड़क लुटेरों के बीच मुठभेड़ हुई. घटना मंगलवार  सुबह की है. मुठभेड़ के बाद पुलिस ने इलाके को घेर लिया और इलाके में बड़ा सर्च अभियान शुरू कर दिया. पलामू एसपी इन्द्रजीत महथा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मुठभेड़ अपराधी कैला यादव के गिरोह के साथ हुई है. उन्होंने बताया कि इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस को सूचना मिली थी कि पांकी बालूमाथ रोड पर अपराधी कैला यादव लूटपाट या किसी घटना को अंजाम देने के लिए जमा हुआ है.

इसे भी पढ़ें – एक्शन में सीपी सिंह ! अपनी ही सरकार पर गरजे, कहा- पुलिस सहायता केंद्र का नाम बदलकर पुलिस…

पांकी बालूमाथ रोड नक्सल प्रभावित इलाका है

इसी सूचना के आलोक में पुलिस ने इलाके में सर्च अभियान शुरू किया, पुलिस की टीम जैसे ही हेडुम पंहुची,  लुटेरों ने फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने भी जवाबी कारवाई में गोली चलाई.  बता दें कि पांकी बालूमाथ रोड नक्सल प्रभावित इलाका है. पहले भी इस रोड पर कई बार लूटपाट की घटनाएं हुई है. कैला यादव पांकी इलाके का रहने वाला है. उसका सम्बन्ध पहले नक्सलियों से रहा है.  बाद में उसने अपना आपराधिक गिरोह शुरू किया. कैला यादव के गिरोह में चार से पांच सदस्य हैं.  

इसे भी पढ़ें –  कई IAS जांच के घेरे में, प्रधान सचिव रैंक के अफसर आलोक गोयल की रिपोर्ट केंद्र को भेजी, चल रही विभागीय कार्रवाई

Related Articles

Back to top button