
JAMSHEDPUR : जमशेदपुर के मानगो पोस्ट ऑफिस रोड स्थित साई मंदिर के पास एक बिजली का पोल टूटकर घर पर जा गिरा. इस घटना में स्थानीय लोग बाल-बाल बच गए. इधर, घटना के बाद बिजली स्पलाई को बंद कर दिया गया है जिससे लोगों को परेशानी हो रही है. लोगों ने घटना की सूचना विभाग को दे दी है. स्थानीय लोगों के अनुसार पोल काफी पुराना हो गया है. इधर, सूचना पाकर भाजपा नेता विकास सिंह भी मौके पर पहुंचे और वरीय अधिकारियों को घटना की जानकारी दी गई. स्थानीय लोगों ने बताया कि पोल पुराना होने की शिकायत कई बार विभाग से की गई पर विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. नतिजा, आज बिजली का पोल टूटकर गिर गया. लोगों ने किसी तरह बांस लगाकर पोल को उठाया है.
ये भी पढ़ें : SARAIKELA : कांड्रा से बकरी चोरी के मामले में कमालुद्दीन को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल




