Jamshedpur

दिल्ली से गिरफ्तार हुआ दहेज प्रताड़ना का आरोपी, जमशेदपुर पुलिस लेकर पहुंची शहर

शारीरिक और मानसिक रुप से प्रताड़ित करने के साथ जानलेवा हमला कर महिला को घर से बाहर निकालने का भी है आरोप

Jamshedpur :  जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र की एक महिला को दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रुप से प्रताड़ित करने के मामले के आरोपी पवनप्रीत सिंह को पुलिस ने दिल्ली के पटेलनगर स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया है. उसके खिलाफ पत्नी पर जानलेवा हमला कर घर से बाहर निकालने का भी आरोप है. जमशेदपुर पुलिस उसे स्थानीय कोर्ट में प्रस्तुत कर ट्रांजिट रिमांड पर लेकर शहर पहुंची है. उसे कोर्ट में प्रस्तुत कर जेल भेजने की प्रक्रिया में पुलिस जुटी हुई है. इस मामले में बिष्टुपुर निवासी हरनीत कौर ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी जमशेदपुर के न्यायालय में एक शिकायतवाद दाखिल किया था. मामले को न्यायालय ने बिष्टुपुर थाना को अग्रसारित कर दिया था.

9 सितंबर को हुआ था मामला दर्ज

9 सितंबर 2020 को मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरु कर दी थी. मामले के आरोपियो में पवनप्रीत सिंह के अलावा हरभजन सिंह, चरणजीत कौर और गुरप्रीत कौर शामिल है. सूचक की ओर से मामले की पैरवी अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें- जमशेदपुर में पहली बार हो रहा है लूडो चैंपियनशिप का आयोजन

 

Related Articles

Back to top button