
New Delhi : देश के पांच राज्यों उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव हुए हैं. इन चुनावों में कई दिग्गज राजनेताओं को करारी हार का सामना करना पड़ा है. कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी अपनी सीट तक नहीं बचा पाये हैं.
सबसे बड़ा झटका पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को लगा है. चन्नी दो सीटों से विधानसभा चुनाव लड़े थे. उन दोनों ही सीटों पर उन्हें हार मिली है. पंजाब में आम आदमी पार्टी का तूफान चला है, जहां पार्टी 90 सीटों तक पहुंचती नजर आ रही है. उत्तर प्रदेश में बीजेपी ऐसी पार्टी बन रही है, जो लगातार दूसरी बार बहुमत के दम पर सत्ता में आ रही है. उत्तराखंड, गोवा में भी बीजेपी सरकार बनती नजर आ रही है.
यूपी में योगी और मणिपुर के सीएम एन बिरेन सिंह जीते
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की भी हार हुई है. अगर अन्य तीन राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बात करें तो मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह की जीत हुई है, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत भी जीत गए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी गोरखपुर शहर सीट जीतने की ओर अग्रसर हैं.
इसे भी पढ़ें:विधानसभा परिसर में लगे ‘यूपी में का बा…, बाबा बा… बाबा बा…’ के नारे
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री चुनाव हारे
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी सीट खटीमा से करीब 6000 वोटों से चुनाव हार गए हैं. कांग्रेस के प्रत्याशी भुवन कापड़ी ने सीएम को मात दी है.
बता दें कि भले ही मुख्यमंत्री चुनाव हार गए हों, लेकिन बीजेपी राज्य में सरकार बना रही है. बीजेपी को करीब 48 सीटें मिल रही हैं और कांग्रेस को 18 सीटें मिलती दिख रही हैं.
इसे भी पढ़ें:पेटरवार दुष्कर्म मामलाः एसपी चंदन झा न कोयला के काले कारोबार पर कस पा रहे हैं नकेल, न ही लॉ एंड ऑर्डर पर है पकड़
पंजाब में जीत के बाद ये बोले अरविंद केजरीवाल
पंजाब में मिली जीत पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में इंकलाब आया है, आज बड़ी-बड़ी कुर्सियां हिल गई हैं. जितने भी बड़े नाम थे, सब हार गए हैं. हमने ईमानदार राजनीति की शुरुआत की और पूरे सिस्टम को बदल दिया. अरविंद केजरीवाल बोले कि हमने बच्चों को शिक्षा देने का काम किया है.
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सभी पार्टियों ने हमारे खिलाफ साजिशें रचीं, जब ये सफल नहीं हुए तो इन्होंने केजरीवाल को आतंकवादी कह दिया था. आज देश की जनता ने बोल दिया कि केजरीवाल आतंकवादी नहीं, देश का सच्चा सपूत है. हम एक ऐसा भारत बनाएंगे, जहां पर सभी के बच्चों को शिक्षा मिलेगी.
#PunjabElections2022 | ‘Punjab waalo tussi kamaal kar ditta’, we all love you, Punjab. The results are a massive ‘inquilaab’, big seats have shaken up: AAP national convener Arvind Kejriwal pic.twitter.com/2ih8CHguOC
— ANI (@ANI) March 10, 2022
आज हमारे बच्चों को मेडिकल की शिक्षा लेने के लिए यूक्रेन में जाना पड़ता है, लेकिन हम ऐसा भारत बनाएंगे जहां बच्चों को यहां पर ही शिक्षा मिले. अरविंद केजरीवाल बोले कि दिल्ली-पंजाब का इंकलाब पूरे देश में फैलेगा.
सारे महिलाएं, युवा और किसान आम आदमी पार्टी ज्वाइन करें. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चरणजीत सिंह चन्नी को मोबाइल रिपेयर की दुकान पर काम करने वाले शख्स ने हराया है.
लोगों ने विश्वास जताया है, हमें इतना बहुमत मिला है जिससे डर भी लगता है. लेकिन अगर कोई आपको गाली दे, तो हमें उसे स्वीकार करना और सेवा की राजनीति करनी है.
इसे भी पढ़ें:बाबूलाल की राज्य सरकार को चेतावनी, यूपी मणिपुर के रिजल्ट से लें सबक, तुष्टिकरण की राजनीति से हो परहेज




