
Ranchi : यूपी सहित चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिलती भारी बढ़त से उत्साहित झारखंड भाजपा के विधायकों ने विधानसभा परिसर में जम कर नारेबाजी की. भाजपा विधायकों ने यूपी में का बा…, बाबा बा… बाबा बा.., बुलडोजर बाबा जिंदाबाद… के नारे लगाये. भाजपा विधायक सीपी सिंह ने कहा कि यूपी सहित चार राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत इस बात की साक्षी है कि अब देश की जनता को विकास और सुशासन चाहिए. विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विकास कार्यों पर जनता ने मुहर लगायी है. कहा कि विश्व की जितनी भी अनैतिक ताकतें थीं सभी भाजपा को हराने में जुट गयी थीं.
इसे भी पढ़ें : उत्तराखंड में कांग्रेस की जीत के लिए मंत्री बन्ना गुप्ता ने की गंगा आरती
जनता ने वैसे मंसूबे पालनेवाले के मुंह पर तमाचा जड़ा है. विधायक ढुल्लू महतो ने कहा कि अराजक तत्वों को यूपी की जनता ने सबक सिखाया है. कहा कि अब समय आ गया है कि कांग्रेस पार्टी से राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा छीन कर क्षेत्रीय पार्टी का दर्जा दिया जाये. विधायक राज सिन्हा ने कहा कि यूपी चुनाव परिणाम से यह तय हो गया कि देश में 2024 में फिर नरेंद्र भाई मोदी ही प्रधानमंत्री रहेंगे. चार राज्यों की जनता ने यह बात दिया है कि मोदी है तो मुमकिन है.
इसे भी पढ़ें : स्पीकर का बयान : सदन में सभी सवाल का समाधान संभव नहीं, सीपी सिंह ने जताया विरोध




