LateharRanchi

Latehar: जिप उपाध्यक्ष अनीता देवी ने पत्र लिखकर डीसी से की मांग, 1932 खतियान की मूल प्रति लातेहार अभिलेखागार एवं सभी अंचलों में रखी जाए

Ranchi: जिप उपाध्यक्ष अनिता देवी ने लातेहार उपायुक्त को पत्र लिखकर 1932 के खतियान के प्रति अभिलेखागार में मंगाने के लिए अनुरोध किया है. इस संबंध में उन्होंने लिखा है कि सरकार के नियमानुसार अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के बच्चों का जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए अंचलों में 1932 के खतियान की मांग की जाती है, परंतु उसकी प्रति लातेहार अभिलेखागार में उपलब्ध नहीं होने के कारण बच्चों एवं उनके अभिभावकों को मेदिनीनगर जाकर खतियान की सत्यापित प्रति लानी पड़ती है. गरीब अभिभावकों एवं बच्चों के लिए यह एक दुरूह कार्य है. इसमें एक तरफ जहां बच्चों की पढ़ाई बाधित होती है, अभिभावक परेशान होते हैं. दूसरी तरफ बसों में भाड़ा बढ़ जाने के कारण आर्थिक क्षति का भी सामना करना पड़ता है. उन्होंने अनुरोध किया कि 1932 के खतियान की मूल प्रति लातेहार अभिलेखागार एवं एक प्रति सभी अंचल कार्यालयों को उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक कारवाई की जाए.
इसे भी पढ़ें: HC: भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ पीड़क कार्रवाई पर रोक जारी

Related Articles

Back to top button