Crime NewsGiridihJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsNEWS

गिरिडीह के डुमरी में गैरमजरुआ जमीन विवाद को लेकर खूनी झड़प में आठ घायल, दो की हालत गंभीर

Giridih: जिले के डुमरी थाना इलाके के भरखर गांव में शुक्रवार को जमीन विवाद में दो पक्षों में खूनी झड़प हुआ। इस खूनी झड़प में आठ लोग जख्मी हुए। इनमें दो लोगों की हालत गंभीर है। घटना की जानकारी मिलने के बाद डुमरी थाना पुलिस भरखर गांव पहुंची, और माहौल को नियंत्रित किया। इस दौरान पुलिस के सहयोग से दोनों पक्ष के लोगों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां सभी का इलाज तो चल रहा है। लेकिन दो लोगों की हालत अब भी गंभीर बना हुआ है. घायलों में एक पक्ष के 55 वर्षीय जमीरउद्दीन अंसारी, 25 वर्षीय अफसाना खातून, 32 वर्षीय सलीम अंसारी, मोइन अंसारी और बिशन मियां शामिल है जबकि दूसरे पक्ष से वीरेन्द्र सिंह, महेश सिंह, सुनील सिंह शामिल है.
इसे भी पढ़ें: गिरिडीह के देवरी में हाईवा की चपेट में आने से 10 वर्षीया बच्ची की हुई मौत

जानकारी के अनुसार भरखर गांव में एक गैरमजरुआ जमीन का विवाद काफी लंबे से चल रहा है। और इसी जमीन पर दोनों पक्ष आपस में कागजातों के आधार पर अपना-अपना दावा कर रहे है। इसी क्रम में शुक्रवार को एक पक्ष मकई की खेती के लिए विवादित प्लॉट पर जोत रहा था कि अचानक दुसरा पक्ष रोकने पहुंच गया। इस दौरान दोनों और खूनी झड़प की शुरुआत बहसबाजी हुई। जो मारपीट में तब्दील हो गया, देखते ही देखते ही दोनों और धारदार हथियार निकल गए। और इसके बाद दोनों और जमकर हथियार चले। जिसमें आठ लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गए। इधर डुमरी थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों से आवेदन की मांग हुई है। और दोनों पक्ष के खिलाफ कार्रवाई भी किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button