Khas-KhabarLead NewsNEWSWorld

आइफ़िल टॉवर में कर्मचारियों की हड़ताल ख़त्म, छह दिन बाद पर्यटकों के लिए खुलेगा

New Delhi: पेरिस का आइफ़िल टॉवर छह दिन की हड़ताल के बाद सोमवार को फिर से पर्यटकों के लिए खुलने को तैयार है. यहां काम करे वाले कर्मचारी बीते सोमवार को हड़ताल पर चले गए थे. दुनिया भर के पर्यटकों के लिए आकर्ष का केंद्र आइफ़िल टॉवर की ऑपरेटक कंपनी एसईटीई ने कहा कि कर्मचारी यूनियनों के साथ शनिवार को समझौता हो गया.

बीते तीन महीनों में यह दूसरी हड़ताल है, जबकि इसी साल गर्मियों में पेरिस में ओलंपिक गेम्स होने वाले हैं. एसईटीई ने असुविधा के लिए पर्यटकों से माफ़ी मांगी है और कहा है कि उनके टिकट के पैसे वापस किए जाएंगे. इस हड़ताल के कारण क़रीब एक लाख पर्यटकों को प्रवेश नहीं मिल सका.

Related Articles

Back to top button