
Aurangabad : औरंगाबाद (Aurangabad) के नबीनगर जिले के एएसआइ का अवैध बालू निकासी के मामले में रिश्वत लेते वीडियो वायरल हुआ था. जिसके बाद न्यूजविंग ने इस खबर को प्रमुखता से प्रसारित किया. खबर के सुर्खियां बनने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में जांच भी बैठा दिया गया और अब कार्रवाई भी हो गयी है.
बिहार के औरंगाबाद जिले के नबीनगर के एएसआइ अशर्फी दुबे नप गये हैं. पुलिस कप्तान कांतेष मिश्रा ने एएसआइ अशर्फी दुबे को सस्पेंड कर दिया है. साथ ही एएसआइ पर नबीनगर थाना में कांड संख्या-185/21 भी दर्ज किया गया है.
इसे भी पढ़ें :झारखंडः 3 साल में जेल कस्टडी में 156 लोगों ने गंवायी जान
गौरतलब है कि न्यूज विंग ने नबीनगर थाना के रिश्वतखोर एएसआइ का वीडियो वायरल होने की खबर को प्रमुखता से दिखाया था.
खबर को प्रमुखता से दिखाये जाने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में एसपी ने एएसआइ अशर्फी दुबे को निलंबित किये जाने का फरमान जारी कर दिया है.
इसे भी पढ़ें :देवघर एयरपोर्ट का नाम बाबा बैद्यनाथ एयरपोर्ट रखा जायेः हेमंत




