
Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन ने केंद्र से देवघर एयरपोर्ट का नाम बाबा बैद्यनाथ एयरपोर्ट रखने की मांग की है. इस बाबत उन्होंने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र लिखा है. मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को लिखे अपने पत्र में कहा है कि देवघर में लगभग 850 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित एयरपोर्ट में झारखंड सरकार का भी 600 करोड़ अंशदान है. यह एयरपोर्ट बन कर तैयार है. मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने केंद्रीय मंत्री को लिखे पत्र को अपने ट्वीटर हैंडल पर भी डाला है.

इसे भी पढ़ें :अदालतों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे न लगाये जाने को लेकर हाइकोर्ट ने जाहिर की नाराजगी
देवघर एयरपोर्टः वर्ष 2017 में शुरू हुआ था काम
देवघर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का निर्माण कार्य 2017 से शुरू हुआ. एयरपोर्ट के 2.5 किमी लंबे 45 मीटर चौड़े रनवे पर एयर बस 320 तक उतारने की क्षमता होगी. यहां डीआरडीओ का जहाज भी उतरेगा. डीआरडीओ के जहाज व पायलट के ठहराव के लिए अलग से विशेष व्यवस्था की जा रही है. निर्माणाधीन देवघर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के रनवे का निर्माण पूरा हो गया है. जबकि चहारदीवारी निर्माण कार्य 90 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है.
बाबा बैद्यनाथ धाम (देवघर) में लगभग 850 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित एयरपोर्ट जिसमें झारखण्ड सरकार का अंशदान 600 करोड़ रुपया है, बनकर तैयार है।
मैं माननीय केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री @JM_Scindia जी से इस एयरपोर्ट का नाम ‘बाबा बैद्यनाथ’ एयरपोर्ट रखने हेतु आग्रह करता हूँ। pic.twitter.com/YA8yQGrLRH— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) August 12, 2021
भवन निर्माण कार्य का भी काम पूरा हो चुका है, जिसमें टर्मिनल भवन, एटीसी टावर भवन, टेक्निकल ब्लॉक सह फायर स्टेशन भवन, इलेक्ट्रिकल सह मेकेनिकल भवन व सर्विस ब्लॉक भवन का निर्माण का कार्य किया जा रहा है.
जबकि डीआरडीओ के जहाज के ठहराव के लिए अलग से टैक्सी रोड व एप्रान का निर्माण किया गया है. साथ ही भवन निर्माण कार्य भी तेज गति से जारी है.
इसे भी पढ़ें :झारखंडः 3 साल में जेल कस्टडी में 156 लोगों ने गंवायी जान
एयरपोर्ट का सुरक्षा घेरा भी सख्त होगा
जानकारों का कहना है कि हवाई सेवा शुरू होने के बाद एयरपोर्ट का सुरक्षा घेरा भी सख्त होगा. जहां बिना अनुमति व सुरक्षा जांच के किसी को एयरपोर्ट के अंदर प्रवेश की इजाजत नहीं होगी.
एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन तक मुख्य सड़क से यात्री वाहनों की आवाजाही के लिए राज्य सरकार की ओर से सड़क निर्माण किया जा रहा है. एयरपोर्ट के लिए अलग से विशेष विद्युत आपूर्ति पावर सब स्टेशन बनाने का कार्य भी अंतिम चरण में है.
इसे भी पढ़ें :इसरो, IIM और यूसीआईएल जादूगोड़ा सहित 40 संस्थाओं के नींव रखनेवाले डॉ. विक्रम साराभाई




