
Chakradharpur: भाकपा माओवादी संगठन की ओर से बुलाए गए एकदिवसीय भारत बंद का असर पश्चिमी सिंहभूम जिले में व्यापक रूप से नजर आया. बंद के कारण चक्रधरपुर अनुमंडल के मनोहरपुर, आनंदपुर, गोईलकेरा, सोनुवा, गुदड़ी व बंदगांव प्रखंडों में दिन भर सन्नाटा पसरा रहा. रांची से चाईबासा समेत अन्य जगहों से आने वाली बसों का परिचालन नहीं हुआ जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई. इसके अलावा बैक शाखाओं में भी दिन भर ताला लटका रहा. इसके अलावा चिरिया माइंस में भी कोई कार्य नहीं हुआ. हालांकि चक्रधरपुर से चाईबासा के बीच रोजाना की तरह सभी वाहन और बसें चली.
इसे भी पढ़ें: नक्सली घटना को लेकर दस घंटे तक ठप रहा हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग पर ट्रेनों का परिचालन, कई ट्रेनें भी हुई रद्द
मनोहरपुर,सोनुवा,गोईलकेरा ,आनंदपुर, बंदगांव व गुदड़ी में बंद का व्यापक असर
चक्रधरपुर अनुमंडल के मनोहरपुर ,सोनुआ,गोईलकेरा ,आनंदपुर, बंदगांव गुदड़ी प्रखंडों में बंद का व्यापक असर देखा गया. बंद के कारण गोईलकेरा से सोनुवा, चक्रधरपुर, चाईबासा चलने वाली बसों का परिचालन पूरी ठप रहा है. बंद के कारण दिन भर सड़कें वीरान रही. जबकि बाजार क्षेत्रों में कोई भी दुकान नहीं खुली. जिससे आम लोगों को काफी परेशानी हुई. बंद का असर इन तीनों जबकि आनंदपुर से मनोहरपुर तक कोई भी छोटा वाहन तक नहीं चला. जिससे लोग आनंदपुर से मनोहरपुर तक भी नहीं आ-जा सके। जबकि गुदड़ी प्रखंड घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र है. सोनुवा से गुदड़ी तक कोई भी यात्री वाहन नहीं चला.

चक्रधरपुर में बंद का असर नहीं
चक्रधरपुर में माओवादियों के बंद का कोई असर नहीं देखा गया. चक्रधरपुर में दिन भर बाजार खुले रहे. जबकि चक्रधरपुर से टोकलो, कराईकेला, चाईबासा आदि क्षेत्रों में चलने वाले छोटे-बड़े यात्री वाहनों का परिचालन हुआ.





