1st Lead2nd LeadJharkhandJharkhand PoliticsJharkhand StoryLead NewsMain SliderNationalNEWSRanchiTOP SLIDER

सीएम हेमंत सोरेन से ED की पूछताछ आज, 200 से अधिक सवालों की सूची तैयार

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से रांची ईडी के जोनल ऑफिस में गुरुवार को पूछताछ होगी. पूछताछ के लिए ईडी मुख्यालय से ज्वाइंट डायरेक्टर समेत तीन अधिकारियों की टीम रांची पहुंची है. ईडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ के लिए तकरीबन 200 से अधिक सवालों की सूची तैयार की है.

सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री की प्रेस कांफ्रेंस

ईडी की होने वाली पूछताछ के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज सुबह 10 बजे पत्रकारों को भी संबोधित करेंगे. संभावना जताई जा रही है कि इस दौरान सभी यूपीए विधायक एकजुटता दिखाने के मद्देनजर सीएम आवास या प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उपस्थित रहेंगे.

ईडी ने पहले 3 नवंबर को पूछताछ के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को समन किया था, लेकिन तब मुख्यमंत्री ने तीन हफ्तों का वक्त मांगा था. बाद में दोबारा मुख्यमंत्री को समन कर 17 नवंबर को हाजिर होने को कहा गया था. हेमंत सोरेन से पूछताछ के दौरान ईडी दफ्तर में सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम होंगे. इसके लिए जांच एजेंसी पहले ही झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ को पत्र लिख चुकी है.

पंकज,प्रेम से जुड़े सवाल संभव

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री से पूछताछ के दौरान पंकज मिश्रा, प्रेम प्रकाश और कोलकाता के कारोबारी अमित अग्रवाल से जुड़े सवाल भी हो सकते हैं. चर्चा है कि पंकज मिश्रा के जेल में रहते मोबाइल के इस्तेमाल को लेकर भी सवाल-जवाब हो सकता है.

ईडी के 3 अफसर पहुंचे रांची

मुख्यमंत्री से पूछताछ के लिए ईडी के तीन अधिकारियों की टीम बुधवार को रांची पहुंच गई है. इनमें जांच एजेंसी के ज्वाइंट डायरेक्टर, असिस्टेंट डायरेक्टर और डिप्टी डायरेक्टर स्तर के अधिकारी शामिल हैं. पूछताछ के दौरान वीडियोग्राफी भी होगी.

 

इसे भी पढ़ें: चाईबासा : दुष्कर्म केस कमजोर करने के लिए घूस मांगने वाला एसआई बर्खास्त

 

Related Articles

Back to top button