JamshedpurJharkhand

स्वास्थ्य मंत्री के पीए ने कहा- सरयू राय के आरोप हास्यास्पद, सलाहकार बदलने की है जरूरत

Jamshedpur : कोरोना प्रोत्साहन राशि को लेकर विधायक सरयू राय द्वारा मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखे जाने के बाद स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के निजी सहायक प्रभात ठाकुर जवाब देने के लिए आगे आए हैं. ठाकुर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि इतने बड़े नेता अपने सलाहकार के आधी जानकारी के कारण जगहंसाई के पात्र बन रहे हैं. ठाकुर ने सरयू राय को अपना सलाहकार बदलने की सलाह भी दी है.

प्रभात ठाकुर ने विभागीय पत्र जारी करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग में सरकार के अवर सचिव मनोज कुमार सिन्हा ने 24 फरवरी को पत्र जारी करते हुए मंत्री के आप्त सचिव को स्पष्ट जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्री कोषांग में कार्यरत सभी कर्मचारियों की सूची मांगी थी और स्पष्ट किया था कि स्वास्थ्य मंत्री के साथ वे सभी इसके पात्र हैं. इसके साथ उन्होंने कुल 90 स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ज़ जिसमें अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह समेत, सभी जॉइंट सेक्रेटरीऔर कार्यालय में कार्य करने वाले कंप्यूटर ऑपरेटर समेत अन्य कर्मियों की सूची भी भेजी थी. प्रभात ठाकुर ने कहा है कि यह प्रस्ताव कैबिनेट से भी पास है. इसकी शिकायत करना हास्यास्पद है. उन्होंने कहा है कि प्रभात ठाकुर ने कहा है कि सरयू राय को बन्ना फोबिया हो गया है. मंत्री बन्ना गुप्ता के हर अच्छे कार्य को गलत साबित करने के कारण वे जगहंसाई के पात्र बन जा रहे हैं.

उन्होंने कहा कि सरयू राय को गलत जानकारी मिली है. यह राशि सिर्फ 90 या 60 लोगों को नहीं, बल्कि पंचायत स्तर पर कार्य कर रहे स्वास्थ्य सेवा से जुड़े लोगों को मिली है.

Related Articles

Back to top button