
Ranchi : ईडी के अधिकारी कल आइएएस मनीष रंजन से पूछताछ करेंगे. आइएएस मनीष रंजन को ईडी ने समन जारी कर कल पूछताछ के लिए बुलाया है. हालांकि ईडी ने इसके पहले भी समन जारी कर आइएएस मनीष रंजन को पूछताछ के लिए बुलाया था लेकिन मनीष रंजन ने पत्र भेज कर समय मांगा था.
ईडी टेंडर कमीशन घोटाले में मनी लांड्रिंग के तहत अनुसंधान कर रहा है. ईडी चाहता है कि मंत्री आलमगीर आलम की रिमांड अवधि के दौरान ही उनके सामने बैठा कर आइएएस मनीष रंजन से पूछताछ की जाये. मनीष रंजन वर्तमान में भू-राजस्व व भवन निर्माण विभाग में सचिव हैं. उन पर आरोप है कि ग्रामीण विकास विभाग में सचिव रहते उन्होंने टेंडर कमीशन के तौर पर मोटी रकम वसूली है. इसी माह ईडी ने ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री आलमगीर आलम, उनके निजी सचिव संजीव लाल व संजीव लाल के नौकर जहांगीर आलम को गिरफ्तार किया है. इन सबसे जुड़े ठिकानों से ईडी ने करीब 37.5 करोड़ रुपये नकदी के अलावा भारी मात्रा में लेन-देन से संबंधित दस्तावेज, डिजिटल उपकरण आदि बरामद किये थे.
इसे भी पढ़ें – राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की बैठक में झारखंड के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने पर हुआ मंथन



