
Ranchi: बरियातू के बड़गाई की 8.86 एकड़ जमीन घोटाला मामले में आरोपी पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की ओर से झारखंड हाई कोर्ट में जमानत अर्जी पर हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति रंगन मुखोपाध्याय की वेकेशन बेंच में सुनवाई हुई. ईडी की ओर से जवाब के लिए समय की मांग की गई. कोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए ईडी को समय प्रदान किया. कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 10 जून को निर्धारित की. 10 जून को शाम 4:00 बजे मामले की सुनवाई होगी. हेमंत सोरेन की ओर से वरीय अधिवक्ता कपिल सिब्बल एवं हाई कोर्ट के अधिवक्ता श्रेय मिश्रा ने पक्ष रखा.
बता दें कि हेमंत सोरेन बड़गाई अंचल जमीन घोटाले के आरोप में 31 जनवरी से जेल में बंद है. मामले में ईडी ने जांच पूरी करते हुए 30 मार्च को हेमंत सोरेन समेत 5 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर चुकी है. मामले में हेमंत सोरेन सहित 11 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है.




