
Ranchi: भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुधीर श्रीवास्तव के नेतृत्व में सोमवार को चुनाव आयोग पहुंचा. गोड्डा के कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप यादव के भाई सीआईडी इंस्पेक्टर दिलीप यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि गोड्डा के कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप कुमार यादव के भाई दिलीप कुमार यादव के खिलाफ भाजपा पहले भी आयोग आई थी तब उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनको निलंबित कर दिया गया परंतु निलंबित होने के बाद भी सीआईडी इंस्पेक्टर दिलीप कुमार यादव देवघर मे भ्रमण कर रहे हैं. निलंबन की अवधि में आरोपी का मुख्यालय में रहना होता है और वहाँ उपस्थिति दर्ज होती है. इसके बाद भी दिलीप यादव लगातार गोड्डा लोक सभा क्षेत्र मे भ्रमण कर रहे हैं. प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से पूछा है कि किसके आदेश पर दिलीप यादव देवघर में घूम रहे हैं. निलंबन की अवधि में उनका मुख्यालय कहाँ है. मुख्यालय में दिलीप यादव का उपस्थिति है कि नहीं. दिलीप को कौन कौन से पुलिस पदाधिकारी संरक्षण दे रहे हैं?
प्रधानमंत्री को गाली देने वाले के खिलाफ भाजपा ने दर्ज करायी प्राथमिकी
भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुधीर श्रीवास्तव के नेतृत्व में डोरंडा थाना पहुँचा और प्रधानमंत्री को गाली देने वाले के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी. सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि डोरंडा के तुलसी चौक पर एक व्यक्ति एक पार्टी का जयकारा कर रहा है और खुलेआम देश के प्रधानमंत्री को गाली देने लगा. चुनाव जैसे जैसे बीत रहा है, महागठबंधन के कार्यकर्ता अंदर के गुस्से को बाहर ला रहे हैं, मोदीजी को गाली देने वाले लोग और जो गाली देने का सोच रहे हैं, उन सबको यह प्राथमिकी चेतावनी है. इस घटना का वीडियो भी प्रतिनिधिमंडल ने थाना में जमा किया है। मामले के शिकायतकर्ता रोहित शारदा भाजपा युवा मोर्चा के सदस्य हैं और डोरंडा निवासी भी हैं. उन्होंने कहा कि ऐसी गलती बर्दाश्त नहीं की जायेगी.




