
Ranchi: ओड़िशा से किसानों का जत्था शनिवार को रांची पहुंचा. हालांकि जत्था 6:30 बजे नामकुम पहुंचने वाला था लेकिन बस खराब होने के कारण रात नौ बजे के आस-पास पहुंचा. इसके पहले जमशेदपुर में किसानों का जत्था रुका था. ऐसे में राज्य के अलग-अलग हिस्सों में किसानों का स्वागत किया गया.
किसानों का यह जत्था ओड़िशा से 15 जनवरी को रवाना हुआ था जो 26 जनवरी को किसान रैली में शामिल होने दिल्ली जा रहा है. इस जत्थे में एक हजार किसान हैं जो कृषि बिल के विरोध में आयोजित किसान रैली में शामिल होंगे.
शनिवार को किसानों का जत्था जमशेदपुर पहुंचने पर समाजिक और जन संगठनों की ओर से स्वागत किया गया, जिसका नेतृत्व अखिल भारतीय किसान सभा की ओर से किया गया. वहीं स्वागत समिति की संयोजक दयामनी बारला ने बताया कि किसान आंदोलन को तेज करने के लिये किसानों के जत्थे का स्वागत किया गया.
इसे भी पढ़ें – कोलकाता के नाबालिग लड़के से ‘बंधुआ मजदूरी’ करा रहा गिरिडीह के गांवा का एक परिवार, कैलाश सत्यार्थी फाउंडेशन मुक्त कराने में जुटा
पश्चिम बंगाल से होते रांची पहुंचा जत्था
एक हजार किसानों का यह जत्था भुवनेश्वर से रवाना हुआ, जो पश्चिम बंगाल हेाते हुए बहरागोड़ा में प्रवेश किया. इसके बाद घाटशिला होते मानगो पहुंचा जहां मानगो गुरूद्वारा की ओर से दोपहर भोजन की व्यवस्था की गयी. इसके बाद जत्था रांची प्रस्थान हुआ.
दयामनी ने बताया कि जत्था बुंडू होते हुए रांची पहुंचा. रांची आने पर समाजिक संगठनों, किसान संगठनों की ओर से बनायी स्वागत समिति ने इनका स्वागत किया. वहीं किसानेां ने कमड़े स्थित गुरू गोविंद सिंह स्कूल में रात्रि विश्राम किया. जत्थे की भोजन की व्यवस्था गुरू द्वारा सिंघ सभा की ओर से की गयी है.
इसे भी पढ़ें – लातेहार में मनरेगा ठेकेदार की गोली मारकर हत्या
कृषि मंत्री दिखायेंगे हरी झंडी
स्वागत समिति के नदीम खान ने बताया कि किसान का यह जत्था 17 जनवरी को सुबह दिल्ली के लिये रवाना होगा. जो पटना होते हुए दिल्ली जायेगा. इस दौरान राज्य के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख किसानों को हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे. रवाना कार्यक्रम मोरहाबादी स्थित किसान प्रतिमा के समीप होगा.
इसे भी पढ़ें – कोरोना वैक्सीनेशन में पहले ही दिन अव्यवस्था, 200 का जगह मात्र 73 को लगा टीका




