JharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

कैश कांड के आरोपी कांग्रेस के तीनों विधायक को ईडी का बुलावा, 13, 16 और 17 जनवरी को पूछताछ

Ranchi: कैश कांड के आरोपी कांग्रेस के तीन विधायकों को ईडी ने नोटिस भेजा है. जानकारी के अनुसार 13,16 और 17 जनवरी को तीनों विधायक (इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और नमन विक्सल कोंगाडी) से ईडी के रांची स्थित जोनल कार्यालय में पूछताछ की जाएगी. बता दें कि पश्चिम बंगाल पुलिस ने हावड़ा में इन विधायकों की SUV गाड़ी से 50 लाख कैश बरामद किया था. इसके अगले दिन यानी 31 जुलाई 2022 को बेरमो विधायक अनूप सिंह ने रांची के अरगोड़ा थाना में  विधायक इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और नमन विक्सल कोंगाडी के खिलाफ जीरो एफआईआर के तहत एक मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में एक शिकायत दर्ज करवायी थी. तीनों विधायकों के खिलाफ धोखाधड़ी, भ्रष्टाचार निरोधक  और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत मामला दर्ज करवाया गया था.

विधायक अनूप सिंह ने यह आरोप लगाया गया था कि झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चल रही महागठबंधन की सरकार को गिराने के लिए उन तीनों विधायकों ने एक साजिश रची थी.  ये आरोप बेहद गंभीर था, लिहाजा इस मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी के द्वारा उस एफआईआर को टेकओवर करके मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत इस मामले की पड़ताल की जा रही है.

 

इसे भी पढ़ें: वायू प्रदूषण: झारखंड के प्रमुख शहरों की हवा सुधारने में खर्च किए जायेंगे 260 करोड़, रांची नगर निगम को मिला 25 करोड़

Related Articles

Back to top button