Crime NewsJharkhandJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsRanchi

PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप से ईडी ने जेल में की पूछताछ, नेताओं से सांठगांठ और लेवी के पैसे को इन्वेस्ट करने के मामले में ली जानकारी

Ranchi: पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप से इडी के अधिकारी ने होटवार जेल में पूछताछ किया। इस पूछताछ के दौरान ईडी के अधिकारियों ने PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप का राजनेताओं के साथ संबंध और लेवी के पैसे को कहां-कहां इन्वेस्ट किया गया है, इस मामले की जानकारी जुटाया है. ईडी के अधिकारी ने दिनेश गोप से यह भी पूछा कि किन-किन लोगों के माध्यम से लेवी का पैसा इन्वेस्ट किया गया है. इसके अलावा उन्होंने यह जानकारी लिया कि नेपाल के किन-किन शहरों में भी पैसा इन्वेस्ट किया गया है. आपको बता दें कि एनआईए की टीम ने मई माह में दिनेश गोप को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी के बाद एनआईए ने रिमांड पर लेकर पूछताछ किया था जिसमें कई चौंकाने वाले खुलासे हुए थे. फिलहाल इस पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिली है जिसके आधार पर आगे की जांच और कार्रवाई होने की संभावना जताई जा रही है.

इसे भी पढ़ें: रांची: जमीन घोटाला मामले में ईडी ने 2 लोगों को किया गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button