
Ranchi: साहिबगंज के पत्थर कारोबारी कृष्णा साहा,भगवान भगत एवं टिंकल भगत के खिलाफ ईडी ने अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया है. ये आरोपी साहिबगंज में एक हजार करोड़ के अवैध पत्थर खनन मामले से जुड़े हैं. यह आरोप पत्र ईडी के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की कोर्ट में दाखिल किया गया. बता दें कि 5 जुलाई को 10 घंटे की पूछताछ के बाद ईडी ने कृष्णा साहा को देर रात गिरफ्तार कर लिया था. ईडी समन भेजकर 5 जुलाई को रांची स्थित ईडी के जोनल कार्यालय बुलाया था. वही भगवान भगत एवं टिंकल भगत को ईडी ने 7 जुलाई को गिरफ्तार किया था.
इसे भी पढ़ें: ग्रेड 4 में प्रोन्नति से जुड़े मामले में शिक्षा सचिव के अनुपालन रिपोर्ट हाईकोर्ट में प्रस्तुत किए जाने के बाद कोर्ट ने खत्म की अवमानना याचिका
एक हजार करोड़ के अवैध पत्थर खनन मामले में मनी लांड्रिंग के तहत जांच कर रही ईडी कृष्णा के ठिकाने पर जुलाई 2022 में छापेमारी की थी. साहिबगंज जिले के बड़हरवा निवासी कृष्णा साहा के अलावा भगवान भगत एवं टिंकल भगत सीएम के बरहेट विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा का खास सहयोगी माना जाता है. यह लोग पत्थर खनन के पैसे पंकज मिश्रा को भी पहुंचते थे. कृष्णा साह के अवैध पत्थर खदान में दो मजदूरों की दुर्घटना में मौत हो गई थी.
जांच के क्रम में ईडी ने पूर्व में कृष्णा साह के बड़हरवा के चंपांडे मौजा के पत्थर खदान की ड्रोन से मापी ली थी. वहां के कर्मियों के मोबाइल व कागजात भी जब्त किए गए थे. छानबीन में जानकारी मिली थी कि लीज एरिया से कई गुणा अधिक खनन किया गया है. ईडी की कार्रवाई के बावजूद कृष्णा साह के खान में अवैध खनन जारी था.




